-कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास, विरोध पर चलाई गोली
-लूट की वारदात ने खोली पुलिस सुरक्षा की पोल
गाजियाबाद। एनसीआर में इन दिनों बाइक सवार बदमाशों का गिरोह सक्रिय हो गया है। जो आए दिन बैखोफ होकर हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहा है। यह गिरोह चौकी और थानों के आसपास वारदात को अंजाम दे रहा है। जबकि पुलिस चौराहों और तिराहों पर मुस्तैद होने के दावे कर रही है। लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है। पुलिस इन बदमाशों को पकडऩे के मामले में बौनी साबित हो रही है। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली चलते ही एजेंट ने बाइक से कूदकर पास के एक क्लीनिक में घुसकर अपनी जान बचाई। दिनदहाड़े लूट के प्रयास की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर कलेक्शन एजेंट के साथ लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली चलते ही कलेक्शन एजेंट ने चलती बाइक से कूदकर पास के एक क्लीनिक में घुसकर अपनी जान बचाई। भीड़ एकत्रित देख बदमाश मौके से फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, सीओ सैंकेड अवनीश कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विजयनगर बहरामपुर निवासी अनूप चौहान एटीएम में कैश डालने वाली एसआईएस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 12.15 बजे वह राजनगर एक्सटेंशन से कैश कलेक्ट करके करीब 4 लाख रुपये लेकर बसंत रोड होते हुए मॉडल टाउन की ओर जा रहें थे। जैसे ही अनूप चौहान होली चाइल्ड चौराहे के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोककर पिस्टल तान दी। जिसके बाद वह चलती बाइक से कूदकर पास के डॉ. एसके जैन के क्लीनिक में घुसकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गये। गोली चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। भीड़ को देख बदमाश मौके से फरार हो गये। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पीडि़त एजेंट की दिलेरी से लूट की वारदात होने से बच गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया है। पीडि़त की शिकायत पर मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
क्लीनिक में जाकर बची एजेंट की जान
होली चाइल्ड के पास डॉ. एसके जैन के क्लीनिक ने 4 लाख रूपए लूट की घटना को होते-होते रोक लिया और एजेंट की भी जान बच गई। अगर क्लीनिक न होता तो शायद गोली एजेंट को भी लग सकती थी। पीडि़त के अनुसार जब बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और पिस्टल तान दी तो वह काफी डर गये। लेकिन हिम्मत जुटाकर उन्होने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
















