गाजियाबाद। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत कन्र्वेजेंस समिति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। 31 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने की। उन्होंने शासन से प्राप्त निर्धारित कलेंडर के अनुसार पोषण पखवाड़े की गतिविधियां कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी बाल विकास परियोजनाओं को नेफेड द्वारा आपूर्ति सामग्री दाल व तेल के संबंध में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शहरी आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नेफेड द्वारा सामग्री प्राप्त हो चुकी है तथा वितरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में तीव्रता लाने के निर्देश दिए गए, जिससे ससमय लाभार्थियों को पोषाहार प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी स्वास्थ्य जांच तथा प्रारंभिक उपचार के साथ न्यूट्री किचन गार्डन (पोषण वाटिका) हेतु आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालयों में पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित कर एनीमिया से संबंधित गोलियां वितरण कराई जाएं। उन्होंने पंचायती राज विभाग को शौचालय का निर्माण एवं विद्युत संबंधित बिलों का भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मंडल समन्वयक पोषण अभियान के साथ-साथ पोषण अभिया
















