गाजियाबाद में बदमाशों ने केन्द्रीय मंत्री के घर के पास डाली डाकैती

बैखोफ नकाब पोश बदमाशों ने केन्द्रीय मंत्री के घर से 100 मीटर की दूरी पर 15 लाख की डकैती

अपराधियों पर लगाम कसने, सुरक्षा के दावे धराशायी

दंपत्ति और दो बच्चों को हथियारों के बल पर लेकर आधे घंटे बदमाशों ने मचाया तांडव

गाजियाबाद। प्रदेश की योगी सरकार भले ही अपराधियों पर लगाम कसने के लाख दावे कर रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं। यहां बेखौफ बदमाशों ने केन्द्रीय मंत्री के आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए केन्द्रीय मंत्री के पास आयुर्वेदिक दवा कारोबारी के घर में डकैती की वारदात कर डाली। बदमाश इतने बेखौफ थे कि परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर तस्ल्ली पूर्वक करीब आधा घंटा कारोबारी के घर की सभी अलमारी को खंगालते रहे। क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
राजनगर पॉश इलाके में जहां केन्द्रीय मंत्री का घर है तो वही आसपास 500 मीटर की दूरी पर विधायक के साथ डीएम-एसएसपी का भी आवास है। उसके बाद भी बेखौफ किसी न किसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। सुरक्षा व्यवस्था की अगर बात की जाए तो जब सांसद, डीएम-एसएसपी का क्षेत्र ही सुरक्षित नही है तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। कविनगर क्षेत्र स्थित राजनगर में रविवार तड़के आयुर्वेदिक दवा कारोबारी के घर आधा दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारपीट की और 15 लाख रुपए का माल लूटकर फरार हो गए। बदमाश खिड़की उखाड़कर घर के अंदर खुसे थे। वहीं डकैती की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। राजनगर सेक्टर-6 की कोठी नंबर-5 बी में पवन गर्ग पत्नी रिशु गर्ग और दो बेटों 15 वर्षीय शिवा गर्ग व 13 वर्षीय आधर्व के साथ रहते हैं। पवन गर्ग की चौपला मंदिर के निकट भोला नाथ पंसारी के बराबर में जय दयाल सतीश चंद्र के नाम से आयुर्वेदिक दवा का कारोबार है। पवन गर्ग ने बताया कि रविवार सुबह करीब 3:30 बजे नकाबपोश 7 बदमाश घर के बाहरी हिस्से में लगी खिड़की उखाड़कर घर में घुस आए और सो रहे परिवार को गन पॉइंट पर ले लिया। उन्होंने बताया कि चार बदमाश कमरे में थे, जबकि दो बदमाश गैलरी में खड़े थे। कमरे में आए चारों बदमाशों में से दो के हाथ में तमंचे और दो के हाथ में चाकू थे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और इसके बाद घर में रखे करीब 12 लाख रुपए के जेवरात, डेढ़ लाख रुपए की नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त ने सूचना पुुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, सीओ सैकेंड अवनीश कुमार, कविनगर थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की।
बच्चे सहित कारोबारी को जमीन पर कंबल से ढक कर खंगालते रहे घर
डकैती का शिकार हुए पीडि़त पवन गर्ग ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें और उनके दोनों बेटों को जमीन पर लेटाने के बाद कंबल से ढक दिया था, जबकि पत्नी के साथ मारपीट करते हुए माल के बारे में पूछते रहे और घर को खंगालते रहे। जिस पर पत्नी ने माल के बारे में बता दिया। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की।
आधे घंटे घर में बदमाशों ने मचाया तांड़व
हरिथारबंद बदमाश करीब आधे घंटे तक घर में तांड़व मचाते रहे। कारोबारी ने बताया कि बदमाश करीब आधे घंटे तक उनके घर में रहे। अलमारी के अलावा हर जगह तसल्ली से खंगाली। उन्होंने बताया कि बदमाश जेवरात और नगदी के अलावा अन्य कीमती सामान भी लूटकर ले गए।
डकैती की वारदात से परिवार में खौफजदा
आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई डकैती की घटना से कारोबारी और उनके परिजनों बेहद खौफ है। रोते हुुए बच्चों ने घर में गंदे अंकल ने मुंह को ढका हुआ था और उनके साथ भी मारपीट भी की। शिवा गर्ग 9वीं और उसका छोटा भाई सातवीं में डासना स्थित डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। घटना के वक्त नकाब पोश बदमाश जहां एक ओर कारोबारी को गन प्वांइट पर लेकर घर को खंगालते रहे और वहीं बच्चों के साथ भी लगातार मारपीट करते रहे।
सूचना के 40 मिनट बाद पहुंची पुलिस
पीडि़त कारोबारी पवन गर्ग का आरोप है कि बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने तत्काल डायल 100 पर घटना की सूचना दे थी। लेकिन सूचना दिए जाने के बाद करीब 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 100 पर दी सूचना पर समय रहते अगर पुलिस मौके पर पहुंच जाती या फिर सूचना मिलते ही पुलिस चौकस हो जाती तो शायद बदमाशों को काफी हद तक पकड़ा जा सकता था। लेकिन पुलिस की इस लेटलतीफी का फायदा बदमाशों ने उठा लिया। सेक्टर-9 चौकी, सेक्टर-3 चौकी नजदीक होने के बाद भी थाने से लेकर चौकी से पुलिसकर्मी डकैती की घटना होने के बाद भी 40 मिनट बाद वहां पहुंचे। एसएसपी से लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक मीडियाकर्मियों के फोन भी उठाना गंवारा नहीं समझते है। थाना क्षेत्र के चिरंजीव विहार में भी व्यापारी के घर पूर्व में डाली गई डकैती को भी इस तर्ज पर अंजाम दिया गया था। पॉश कॉलोनी में इतनी बड़ी वारदात होने के बाद पुलिस की नग्णय कार्यप्रणाली को लेकर कारोबारी परिवार ने सवाल उठाए हैं।
घर व आसपास नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे
एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि घर व आसपास कई कोठियों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। हालांकि पुलिस दूर-दूर तक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है। दवा कारोबारी के घर में डाली डकैती के मामले में क्राइम ब्रांच,कविनगर थाना समेत पुलिस की 5 टीमें बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसमें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर डकैती का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने दवा कारोबारी और उसके परिजनों से बात की है। जांच पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।