तीन दोस्तों ने पहले शराब पिलाने के बहाने बुलाया फिर डंडे से कर दिया था हमला
मोदीनगर। दो साल पहले शादी समारोह में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही गांव मोहम्मदपुर कदीम निवासी विवेक त्यागी की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। गुमराह करने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल दिल्ली मेरठ मार्ग पर जा रहे ट्रक में फेंक दिया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव मोहम्मदपुर कदीम निवासी शिवकुमारी त्यागी परिवार सहित रहती हैं। उनके साथ उनका 34 वर्षीय पुत्र विवेक त्यागी उर्फ विक्की रहता था। विक्की अविवाहिता था। गत तीन फरवरी की रात को विवेक त्यागी थोडे देर में आने की बात कहकर घर से निकला था,लेकिन वापस नहीं लौटा।
काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो चार फरवरी को मां शिवकुमारी त्यागी ने मोदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। युवक की बरामदी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया था। छह फरवरी को शिवकुमारी ने मोहित व निक्की कश्यप पर अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमे में अपहरण की धारा बदल दी थी। जब पुलिस ने युवक का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो वह एक ट्रक चालक के पास मिला। चालक ने बताया कि वह उसे रास्तें में पर मिला था।
सर्विलांस की मदद से पुलिस पहुंची आरोपियों तक :
जिस दिन से गांव मोहम्मदपुर कदीम निवासी विवेक त्यागी लापता हुआ था ,उसी दिन से गांव के ही तीन युवक भी नहीं दिखाई दे रहे थे। जब पुलिस ने विवेक त्यागी व तीनों युवकों का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो तीन फरवरी को उनके मोबाइल की लोकेशन एक साथ थी। इसके बाद पुलिस दो युवकों को हरियाणा के गुरुग्राम से पक?कर थाने ले आए। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।
मारपीट का बदला लेने दो साल पहले बनाई थी हत्या की योजना:
थानाप्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर मोहित त्यागी व रितु त्यागी निवासी गांव मोहम्मदपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो साल पहले विवेक त्यागी के साथ मोहित व गांव का ही नक्की कश्यप एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शराब पीने के दौरान विवेक व निक्की के बीच मारपीट हो गई थी। उसी दिन निक्की ने विवेक की हत्या करने की बात ठान ली थी। इस दौरान उसे कई बार हत्या करने का प्रयास किया ,लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ।
पीट पीटकर की गई थी विवेक त्यागी की हत्या:
तीन फरवरी को मोहित त्यागी ने विवेक को शराब पीने के लिए फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह गांव में ही ख्ेात पर शराब पीने के लिए चले गए। इसी बीच गांव के ही निक्की व रितु त्यागी भी आ गए। पुरानी मारपीट को लेकर निक्की व विवेक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद निक्की ने अपने साथ मोहित व रितु त्यागी के साथ मिलकर पीट पीटकर विवेक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को कार में डालकर गंगनहर पटरी पर ले गए और मौका देखकर डिडौली पुल से नहर में फेंक दिया। इस संबंध मेें सीओ सुनील कुमार ने बताया कि विवेक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है। तीसरे व मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। नहर में मृतक के शव की तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा।
















