-56 एटीएम कार्ड समेत चार ठग गिरफ्तार
गाजियाबाद। अगर आप एटीएम मशीन पर पैैसा निकालने जा रहें है तो सावधान हो जाए। क्योंकि एनसीआर क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है। जो एटीएम मशीन के बाहर मदद के बहाने आपके एटीएम कार्ड को बदलकर खाते को खाली कर सकता है। कौशांबी पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। जो एटीएम मशीन के बाहर खड़े होकर लोगों की मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करता है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 50 से अधिक विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए है।
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कौशांबी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, एसआई सोनवीर सोंलकी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे अरूण पुत्र गंगाराम निवासी विनोद नगर दिल्ली, ऋषि कुमार पुत्र छन्नीधर निवासी पांडवनगर दिल्ली, सर्वेश राजपूत उर्फ विक्की पुत्र राजाराम राजपूत निवासी बलराम नगर लोनी, अकुंर पुत्र मेघ सिंह निवासी सरस्वती विहार खोड़ा कालोनी को वैशाली कट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से विभिन्न बैंक के 56 एटीएम कार्ड, दो फर्जी नंबर प्लेट, तंमचा, हजारों रूपए की नगदी, घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है। जिनके खिलाफ क्राइम ब्रांच दिल्ली, गाजीपुर दिल्ली एवं कौशांबी थाना में 12 मुकदमें दर्ज है। बरामद एटीएम कार्ड धारकों से संपर्क किया जा रहा है। जिससे पता चले सकें आरोपियों ने कितने रूपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। सीओ इंदिरापुरम ने बताया पकड़े गये आरोपी एटीएम मशीन के बाहर जाकर रूपए निकालने के बहाने खड़े हो जाते थे। सीधे-साधे लोगों की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल देते थे।
कौशांबी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया पकड़े गये आरोपी पिछले कई सालों ठगी करते आ रहे है, जो कि लाखों रूपए की ठगी कर चुके है। जिनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
















