गौतमबुद्ध नगर। ई-लॉटरी के माध्यम से मंगलवार को देशी एवं बीयर की दुकानों का आवंटन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में शराब की दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। डीएम ने बताया कि लाटरी का वैज्ञानिक आधार प्रोबेबिलिटी पर आधारित है। एक दुकान पर प्रत्येक आवेदक के चयन होने की संभावना बराबर होती है। कंप्यूटर द्वारा रेंडम नंबर जनरेट करने की प्रक्रिया के माध्यम से चयन होता है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिन आबकारी दुकानों का आवंटन किया गया है, उसमें रसूलपुर देसी शराब, सिदीपुर बीयर की दुकान सम्मिलित हैं।
उन्होंने बताया कि सिदीपुर बियर की दुकान के लिए 44 आवेदन, रसूलपुर देसी शराब की दुकान के लिए 6 आवेदन आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 2 लोगों का ई-लाटरी के माध्यम से दुकान के लिए चयन किया गया। डीएम ने आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान आबकारी विभाग द्वारा नामित अधिकारी अरविंद सिंह, पुलिस के अधिकारी, आबकारी निरीक्षक आशीष पाण्डेय, गौरव चन्द, नामवर सिंह, डॉ. शिखा ठाकुर, चन्द्रशेखर सिंह, अभिनव शाही, रवि जायसवाल उपस्थित रहे।

















