इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नॉएडा ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा मंगलवार को वृद्धाश्रम में कम्बल एवं खाने में फल, बिस्कुट, जूस का वितरण किया गया। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सरिता चोपड़ा ने सभी वृद्धों को कम्बल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनसे बातचीत कर उनकी जरूरतों को जाना। क्लब प्रधान अनीता सिंगला ने बताया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्यशील नवीन ग्रेटर नोएडा क्लब सदैव योगदान देने के लिए तत्पर है।

बेसहारा एवं असहाय लोगों को समय-समय पर क्लब सहायता देने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा संसार में जन्म लिए हुए हर व्यक्ति को जितना हो सके गरीब की मदद करनी चाहिए। गरीबी अभिशाप नहीं है। गरीब लोगों के मन में भी वही है जो हम सबके मन में है। ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है।