संभव जनसुनवाई में 22 संदर्भ प्राप्त, नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याएं

गाजियाबाद। जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर नगर निगम सभागार में संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने की। जन समस्याओं को सुनते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। संभव में 22 से संदर्भ प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश संदर्भ टैक्स एवं निर्माण विभाग से संबंधित थे। समस्त विभाग के अधिकारी संभव के दौरान उपस्थित रहे। समस्याओं के समाधान पर कई क्षेत्र वासियों ने नगर निगम का धन्यवाद जताया। साथ ही भोपुरा डीएलएफ से आए हुए निवासियों ने भी पेयजल की समस्या के समाधान पर नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ले बताया संभव में समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यवाही की गई।

टीम को मौके पर भेजा गया। जन समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो इसको ध्यान में रखते हुए कार्यवाही कराई जा रही है। 22 संदर्भ में से पांच संदर्भ निर्माण, पांच संदर्भ टैक्स, जलकल विभाग के चार, स्वास्थ्य विभाग के चार, प्रकाश विभाग का एक संदर्भ और उद्यान विभाग के दो संदर्भ प्राप्त हुए। नगर निगम मे आयोजित जनसुनवाई संभव में नई बस्ती, विजयनगर वार्ड 58, पटेल नगर सेकंड, करपुरीपुरम, डासना गेट संजय नगर व अन्य क्षेत्रों के निवासी उपस्थित हुए तथा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर नगर आयुक्त के समक्ष अपना विषय रखा। समस्त विभागीय अधिकारी भी संभव जनसुनवाई में उपस्थित रहे। नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही की तर्ज पर कार्य करने के लिए प्रयासरत है। जिसमें कई सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। श्री साईं मा ट्रस्ट, सुषमा जैन द्वारा नगर आयुक्त को ट्री गार्डन भेंट कर उनके द्वारा कराई जा रही कारों का धन्यवाद किया गया।