• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Wednesday, July 15, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home नॉएडा नोएडा एयरपोर्ट के पास 34 हजार लोग चाहते हैं अपना मकान

नोएडा एयरपोर्ट के पास 34 हजार लोग चाहते हैं अपना मकान

November 27, 2024

• यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना में 34,180 आवेदन जमा
• योजना में 30 नवंबर तक आवेदन और ड्रॉ 27 दिसंबर को होगा

उदय भूमि
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में अब तक 34 हजार से अधिक लोगों ने फार्म भर दिया है। 30 नवंबर तक इसमें आवेदन किया जा सकता है। अधिकारियों को उम्मीद है कि यह संख्या अभी और बढ़ेगी।

यमुना प्राधिकरण ने गत 31 अक्टूबर को आवासीय भूखंड की योजना निकाली थी। इस योजना में 451 प्लॉट हैं। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। ड्रॉ 27 दिसंबर को होगा। प्लॉट खरीदने के लिए अभी तक 62,865 लोगों ने फार्म खरीदे हैं। जबकि 34,180 लोगों ने रजिस्ट्रेशन फीस के साथ फॉर्म जमा कर दिए हैं। इस योजना में 120 वर्ग मीटर, 162, 200, 250 और 260 वर्ग मीटर के भूखंड हैं। प्राधिकरण की योजना में 120 वर्ग मीटर के 100 प्लॉट हैं। इसके लिए 12,702 लोगों ने फार्म खरीदे हैं। इसमें से 6,987 लोगों ने रजिस्ट्रेशन फीस के साथ फार्म जमा कर दिए हैं।

प्राधिकरण की योजना में 162 वर्ग मीटर के 169 प्लॉट हैं। इन 169 प्लॉट् के लिए 18,963 लोगों ने फार्म खरीदे हैं और 10,774 आवेदन रजिस्ट्रेशन फीस के साथ जमा हो गए हैं। योजना में 200 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट हैं। इनके लिए 26,321 लोगों ने फार्म खरीदे हैं और 15,347 फीस के साथ जमा कर दिए गए हैं।

यीडा की इस योजना में 250 वर्ग मीटर के छह प्लॉट हैं। इन 6 प्लॉट को खरीदने के लिए 1,070 लोगों ने फार्म खरीदे हैं। इनमें से 625 लोगों ने फीस के साथ फार्म भी जमा कर दिया है। जबकि 260 वर्ग मीटर के 4 प्लॉट हैं। इसके लिए 810 लोगों ने फार्म खरीदे हैं। अब तक 447 लोगों ने फीस के साथ जमा भी कर दिए है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आवेदन करने वालों की संख्या में और इजाफा होगा।

  • TAGS
  • 34 thousand people
  • 34180 Application Submitted
  • CEO Dr. Arunveer Singh
  • house near
  • Noida Airport
  • Noida International Airport
  • Residential Scheme
  • want their
  • Yamuna Authority
Previous articleग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एकीकृत मैकेनिकल व मैनुअल स्वीपिंग व्यवस्था लागू होगी
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने यीडा की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को सही माना
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

मुख्यमंत्री योगी दौरे की तैयारियों पर प्रशासन का ‘वार रूम’ मोड, जिलाधिकारी का अल्टीमेटम- हर व्यवस्था हो चाक-चौबंद

डीएम की जनसुनवाई बनी जनता की अदालत, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा; भूमाफिया और भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी

गाजियाबाद में बारिश भी नहीं रोक सकी विकास की रफ्तार, 300 करोड़ की परियोजनाओं से चमकेगा इंदिरापुरम

गाज़ियाबाद

मुख्यमंत्री योगी दौरे की तैयारियों पर प्रशासन का ‘वार रूम’ मोड,...

डीएम की जनसुनवाई बनी जनता की अदालत, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा...

गाजियाबाद में बारिश भी नहीं रोक सकी विकास की रफ्तार, 300...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi