-बच्चों ने दिल को छू लेने वाले देश भक्ति गीतों पर दी शानदार प्रस्तुति
गौतमबुद्ध नगर। चिपियाना बुजुर्ग स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दे मंत्रमुग्ध कर दिया। हाथों में तिरंगे ले भारत माता की जय के जयकारों के साथ माहौल देशभक्ति मय कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के चेयरमैन विवेक चौधरी और प्रिंसिपल रितु चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और सभी छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। सभी बच्चों ने दिल को छू लेने वाले गीत चक्क दे इंडिया एवं जलवा तेरा पर शानदार डांस प्रस्तुत किया। छात्रों ने सारे जहां से अच्छा गीत गाकर सबका मनमोह लिया। छात्रों ने ए मेरे वतन के लोगों गीत गाकर सबको भावुक कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य रितु चौधरी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और शिक्षा का देश के विकास में जो महत्वपूर्ण योगदान है उसके विषय में बच्चों को महत्व दिया। बच्चों को अनुशासन में रहकर जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर बच्चों को लक्ष्य पूर्ण करने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा हमें अपनी आजादी की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जिन शहीदों के कारण आज हम यह महोत्सव मना रहे हैं, उन्हें कभी नहीं भुलाना चाहिए। उन्होंने देश की सीमा पर तैनात सैनिकों को भी सलामी दी, जिनकी बदौलत आज हम अपने घरों में सुरक्षित बैठे हैं।
स्कूल के चेयरमैन विवेक चौधरी ने बच्चों को आजादी के महत्व के बारे में बताया कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें 200 सालो की अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाई थी। हमारा देश की प्रति कर्तव्य है कि हम देश की आजादी को कायम रख कर देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाते रहें और ये सब तभी संभव होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक शिक्षित होगा। शिक्षित युवा ही देश का भविष्य है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और समय के महत्व के बारे में बताया और भविष्य में आने वाली चुनौतियों को शिक्षा द्वारा आसानी से सामना कर सकते हैं। अपने माता पिता और देश की प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरा कर सकते हैं। इस दौरान सभी छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत किया और स्वतंत्रता सेनानियों सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय पर लघु कहानी सभी को सुनाई।
इसके उपरांत देश भक्ति के विविध तरानो पर बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुति दी। जिसमे बच्चों के माता-पिता भी अपने बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर भाव विभोर और हर्षित दिखें। छात्रों में मुख्य रूप से अर्पिता, रवांशी, परी, अकुल, आरव, सूरज, छवि, शिवांगी, अर्पिता, अंशिका, दक्षिता, पीयूष, सक्षम, सुशांत, अनन्या, रूही, सुनीति, गरिमा, प्रियल, दृष्टि, परी गिरी, पलक, कशिश, गुनगुन, सृष्टि शर्मा, अन्नू, शगुन, तान्या, इशु, दीक्षा, अलीस, आर्यन पाल, सोनिया, रोहिणी, अल्पी, सुरुचि, अग्रता, अभीश, वंश, रमित, यश इत्यादी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों को श्रृखंला में खड़ा करके विभिन्न आकार जैसे वृताकार तिरंगा और देश के मानचित्र को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों राबिया, सानिया, मनमोहन, ममतेश, प्रीति, वर्षा, ममता, पिंकी, स्वाति इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।