ठाकुरद्वारा स्कूल के सामने से हापुड़ चुंगी तक डेकोरेटिव पोल से बनेगा सुंदर शहर

-महापौर ने 1.80 करोड़ का पास किया बजट,ग्रीन बैल्ट का भी होगा सुंदरीकरण

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास के क्रम में ठाकुरद्वारा स्कूल के सामने से हापुड़ चुंगी तक हापुड़ रोड पर डेकोरेटिव पोल से सुंंदर सड़क बनाई जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने इसके लिए 1.80 करोड़ रुपए का बजट पास किया है। महापौर ने कहा कि इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों की साइड ग्रीन बैल्ट का भी ब्यूटीफिकेशन होगा। ठाकुरद्वारा स्कूल के सामने से हापुड़ चुंगी तक पूरी सड़क पर डेकोरेटिव पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। महापौर ने 15वें वित्त आयोग के फंड से इसका 1.80 करोड़ रुपए का बजट पास किया हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर डेकोरेटिव पोल लगने से शहर की एक मुख्य सड़क सुंदर दिखने लगेगी। इसी प्रकार शहर के मुख्य मार्गों की ग्रीन बेल्ट का भी ब्यूटीफिकेशन किया जाएगा।

महापौर एवं नगर निगम अधिकारियों ने इसकी योजना बनाई है। इस कार्य के होने से शहर सुंदर लगेगा। ग्रीन बैल्ट में विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाने,पशुओं के स्टेचू,लैंडस्केपिंग और अच्छी प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। जिससे शहर को साफ  सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। महापौर ने बताया कि हापुड़ रोड पर अधिकतर वीवीआईपी लोगों का आना-जाता रहता है। इस रोड से शहरवासियों का भी अधिकतर निकलना होता है। कलेक्ट्रेट और पुलिस ऑफिस होने के कारण शहर में बाहर से भी लोगों का आना-जाना रहता है। इस सड़क को सुंदर बनाने से शहर के प्रति अच्छा संदेश लोगों में जाएगा। इसी प्रकार ग्रीन बैल्ट का भी ब्यूटीफिकेशन होने से शहर गाजियाबाद की सूरत में बदलाव आएगा। इसकी योजना बनाई जा चुकी है। इस पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।