-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पार्षद ने किया पौधरोपण
गाजियाबाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को कौशांबी सेंट्रल पार्क में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल एवं भाजपा नेता पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कौशांबी के सैकड़ों लोगों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। रीति फाउंडेशन के निदेशक डॉक्टर नरेंद्र सरस्वत द्वारा पार्क में सम्मानित नागरिकों को रूम फ्रेशनर और ग्रीन टी का वितरण किया गया। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। क्योंकि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है।
हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री माँ का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। आप जो पौधा लगा जा रहे हैं उसका पालन पोषण आप लोग अपने बेटे की तरह करें। उन्होंने कहा धरती हमारी मां है, और उसकी देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारी है। आज पूरे विश्व में जिस तरह पर्यावरण का संकट देखने को मिल रहा है उसे देखते हुए पौधरोपण करना और उसका संरक्षण जरूरी है।
इस दौरान समाजसेवी दीपक गुप्ता, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, सतीश रस्तौगी, राकेश जाखोटिया, गौरव वर्मा, कमल गुप्ता, महाराज सिंह, श्याम वैश्य, के.सी कौशिक, डॉक्टर वाल्मीकि प्रसाद, अजय गुप्ता, चंद्रसेन गुप्ता, आनंद प्रकाश शर्मा, इंजीनियर पवन सैनी, के.एल सचदेवा, टी.के भौमिक, नरेंद्र वर्मा, डॉ रितु वर्मा, पूनम तिवारी, अमिता जैन, दीप्ति जोशी, मनीष चौहान, पवित्रा सहित अन्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं कौशांबी थाना अध्यक्ष सर्वेश पाल के नेतृत्व में कौशांबी पिंक चौकी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्ड-72 की पार्षद कुसुम गोयल एवं भाजपा नेता पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने एसएचओ सर्वेश पाल और पिंक चौकी इंचार्ज दुष्यंत गौतम के साथ पौधा रोपित करते हुए किया। इस अवसर पर रीति फाउंडेशन द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को रूम फ्रेशनर और ग्रीन टी बांटी गई। प्रमुख रूप शिवालिक टॉवर से लता सिंघल, धीरज जैन, नंदा टावर से रंजना झा, डॉ रितु वर्मा, डॉक्टर नरेंद्र सारस्वत, पवित्रा सहित थाने का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।


















