शहर को प्लास्टिक और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एबीवीपी की टीम ने नगर आयुक्त से की मुलाकात

-अतिक्रमण के विरुद्ध शहर वासियों का जागरूक होना बहुत जरूरी: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम निरंतर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है। इसी विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत टीम ने सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्य योजना भी बनाई गई। जिसमें संगठन मंत्री तरुण सिंह, विभाग संगठन मंत्री सिद्धार्थ, प्रांत मंत्री गौरव गौड़ और महानगर मंत्री तनिष्क सिसोदिया द्वारा गाजियाबाद शहर को प्लास्टिक और अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर चर्चा की।

नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम के साथ-साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी शहर को अतिक्रमण मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सहयोग करेगा। जिसमे पांचो जोन में जन-जन को जागरुक करते हुए शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सहयोग किया जाएगा। जिसमें जनसभाएं आयोजित करते हुए रैलियां आयोजित करते हुए युवा वर्ग को प्लास्टिक मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मोटिवेट किया जाएगा।

रमते राम रोड़, चौधरी मोड़, बस अड्डे के आसपास और प्रताप विहार, कौशांबी क्षेत्र, वसुंधरा क्षेत्र, लाजपत नगर, शालीमार गार्डन, तुरब नगर मार्केट व अन्य बाजार क्षेत्र में आवागमन सरल रहे, जन-जन को एबीवीपी की टीम भी जागरूक करेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री तरुण सिंह द्वारा बताया गया कि जहां नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुड़ा हुआ है। वहीं शहर का प्लास्टिक बहिष्कार और अवैध अतिक्रमण के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। जागरूक होने पर ना तो युवा वर्ग प्लास्टिक का इस्तेमाल करेगा बल्कि शहर को अवैध अतिक्रमण से बचाएगा।