-कृषि विज्ञान केंद्र मुरादनगर के प्रांगण में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले का आयोजन
गाजियाबाद। किसान मसीहा एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुरादनगर के प्रांगण में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर किसान उद्यमिता की ओर अग्रसर हो सकता है। सरकार की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन करने के लिए कृषि का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके लिए किसानों को कृषि विवधिकरण जिसमें कृषि की फसलों के साथ साथ पशुपालन मत्स्य पालन औद्यानिकी को सम्मिलित करते हुए खेती की जाए। उत्पादित उपज या फसल की मार्केटिंग खाद्य प्रंशसकरण करते हुए किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से कृषि जिन्स,उत्पाद का मूल्यवर्धन कर किसान से सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाया जा सकता हैं। कार्यक्रम में 600 किसान उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठन के द्वारा स्टाल,सहकारिता,मत्स्य,गन्ना, उद्यान, मंडी,फसल बीमा तथा निजी विक्रेताओं द्वारा कुल 28 स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉल के माध्यम से कृषि की नवीन तकनीकी योजनाओं की जानकारी कृषकों को उपलब्ध करायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मल्टी स्टोरिंग फामिंज़्ग, प्राकृतिक खेती, सहफसली खेती एवं फामज़्र रजिस्ट्री से होने वाले फायदे से कृषको को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान 50 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया। पशुपालन करने वाले किसान ईश्वर दयाल पुत्र मामचन्द्र को डेरी व्यवसाय में प्रथम पुरुस्कार एवं पवन कुमार यादव को द्वितीय पुरुस्कार दिया गया। मत्स्य पालन में मंजू रानी पत्नी रवि कश्यप भारत भूषण पुत्र शिव सिंह, अंल्पना यादव पत्नी रवि कुमार, रीना पत्नी संजय कुमार को पुरुस्कृत किया गया। गेहूं उत्पादन में जय प्रकाश पुत्र सुल्लड, सतीश पुत्र ग्यानचन्द्र को एवं अतुल पुत्र राजकुमार,रामपाल पुत्र चन्द्रभान को धान उत्पादन में इसी तरह हरजनदा पुत्र निराश अहमद, यतेन्द्र पुत्र गोप चन्द्र को सरसों उत्पादन में तथा सुनील कुमार पुत्र वीर सिंह को प्राकृतिक खेती में पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।
गन्ना उत्पादन में महक सिंह पुत्र नेपाल, राजेश्वर पुत्र काशीराम, सरजीत पुत्र ओलेराम, अमित पुत्र पुरनसिंह मनोज पुत्र रणवीर, अनुज पुत्र जगतसिंह को पुरुस्कृत किया गया। उद्यान विभाग सुभाष चन्द्र शर्मा पुत्र छोटे लाल शर्मा मनोज पुत्र मंगू आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने मल्टी स्टोरिंग फॉर्मिंग, प्राकृतिक खेती, सहफसली खेती एवं फॉर्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे से किसानों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र चित्तौड़ा,रालोद नेता अमरजीत सिंह बिड्डी,सतेन्द्र तोमर, राम भरोसे लाल मौर्य,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसपी पांडेय,कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार कुन्दु,सरिता जोशी,उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्रा,सीपी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


















