कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने ऊर्जा मंत्री प्रद्धुम्न सिंह तोमर से की मुलाकात

-ब्राह्मण कल्याण बोर्ड समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
– ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए तरुण मिश्र ने उठाई आवाज

ग्वालियर। सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी ब्राह्मण समाज पर है। ब्राह्मणों ने सदैव धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए त्याग और तपस्या की है। इस त्याग की वजह से ही हर युग में ब्राह्मण पूज्यनीय रहा है। वर्तमान में ब्राह्मण समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मानसिकता के तहत ब्राह्मणों का उत्पीडऩ और शोषण हो रहा है। उक्त बातें मंगलवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्धुम्न सिंह तोमर से दिवसीय दौरें पर पहुंचे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने कहा जिस तरह से ब्राह्मण समाज के हकों का दोहन हो रहा हैं, उससे आने वाली पीढ़ी का जीना मुश्किल हो जाएगा। ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन बेहद ही जरुरी हो गया हैं। अगर इसे पूरे देश में जल्द लागू नही किया गया तो ब्राह्मण का समाज में जीना मुश्किल हो जाएगा।

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होने से ब्राह्मण समाज अपने हक की लड़ाई लड़ सकता हैं। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से कहा अगर आप ब्राह्मण समाज की बातों को सरकार तक पहुंचाने में अपना सहयोग करेंगे तो ब्राह्मण समाज आपका आभारी रहेगा। क्योंकि आपकी बातों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। ब्राह्मण एक जाति नहीं, संस्कार भी है। ब्राह्मण समाज राष्ट्र रक्षा में हमेशा आगे रहा है। देश-धर्म के लिए हम मर-मिट जाने वाले लोग हैं। इसलिए समाज के लोगों का उत्पीडऩ कतई बर्दास्त नहीं करेंगे।

तरूण मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। ब्राह्मणों ने समय-समय पर अपनी काबिलियत और श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। देश एवं समाज हित में ब्राह्मण सदैव आगे रहे हैं। इसके बावजूद इस समाज को वह सम्मान और हक नहीं मिल पाया है, जिसका वह हकदार है। उन्होंने बताया कि अक्सर उत्पीडऩ का शिकार होने पर ब्राह्मणों की शिकायत पर सुनवाई नहीं होती। कई बार उन्हें परिस्थितियों के आगे आत्मसमर्पण करना पड़ता है। ऐसे में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड समय की सबसे बड़ी जरूरत है। तरुण मिश्र की बातों को सुनकर ऊर्जा मंत्री प्रद्धुम्न सिंह तोमर ने कहा ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए आपके द्वारा उठाई जा रही आवाज को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। जल्द ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन का आश्वासन दिया।