गाजियाबाद। नगर निगम सीमा क्षेत्र में आम लोगों द्वारा अपने घरों की छत व प्राइवेट प्रॉपर्टी पर अवैध तरीके से विज्ञापन यूनीपोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। शहर में बगैर अनुमति के सड़कों के किनारे भी संपत्तियों पर अवैध यूनीपोल लगाने का कार्य कर रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि बगैर अनुमति के लगाए गए विज्ञापन यूनीपोल पर कानूनी एवं जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने अपने मकानों की छत पर लगाए पोल का स्ट्रक्चर को तत्काल उतार लें अन्यथा नगर निगम कार्रवाई करेगा।
शहर में विज्ञापन का अधिकार केवल नगर निगम के पास है। इस तरह के अवैध होर्डिंग लगाकर नगर निगम की वित्तीय आय प्रभावित हो रही हैं। महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने घरों की छतों पर होर्डिंग, प्राइवेट यूनीपोल या सड़कों के किनारे बिना अनुमति के अवैध रूप से होर्डिंग, यूनीपोल लगा रखे है, उन्हें स्वयं हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई के साथ-साथ विधिक और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। महापौर ने शहर वासियों से अपील की है कि जिन्होंने अवैध यूनीपोल लगाए हैं। वह स्वयं अपना पोल हटा लें। इससे वह कानूनी एवं जुर्माने की कार्रवाई से बच सकें।