-होटल, पेट्रोल पंप और गेस्ट हाउस के मानचित्र स्वीकृति की समस्याओं का त्वरित निस्तारण:: अतुल वत्स
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शहरवासियों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल की है। अब होटल, पेट्रोल पंप, गेस्ट हाउस और ग्रुप हाउसिंग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के नक्शों की स्वीकृति में आने वाली सभी अड़चनों और आपत्तियों का त्वरित समाधान मानचित्र समाधान दिवस के माध्यम से किया जा रहा है। यह समाधान दिवस हर गुरुवार (अवकाश को छोड़कर) आयोजित किया जाएगा, जिसमें आवेदक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निदान करा सकेंगे। गुरुवार को आयोजित समाधान दिवस में जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए विभिन्न लंबित मामलों की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने मुख्य नगर नियोजक अरविंद कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का समाधान करवाया। विशेष रूप से उन नक्शों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो आपत्तियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे। इन मामलों की दोबारा समीक्षा की गई और जहां जीडीए स्तर पर समाधान संभव था, वहां तुरंत स्वीकृति के निर्देश दिए गए।
जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने मानचित्र समाधान दिवस में होटल, पेट्रोल पंप, गेस्ट हाउस और गु्रप हाउसिंग के मानचित्र स्वीकृति में आ रही समस्याओं और आपत्तियों का निस्तारण कराते हुए अधिकारियों को उन्हें जारी करने के निर्देश दिए। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जीडीए द्वारा नक्शों से जुड़ी सभी जानकारी अब एक गूगल शीट में दर्ज की जाती है, जिसमें यह स्पष्ट रहता है कि कब, किस अनुभाग द्वारा, क्या आपत्ति लगाई गई थी। यह व्यवस्था न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देती है, बल्कि प्रक्रिया में तेजी भी लाती है। उपाध्यक्ष ने कुछ वास्तुविदों और आवेदकों से फोन पर भी बात की और उनसे फीडबैक लेते हुए स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाने के सुझाव भी प्राप्त किए। जीडीए की इस व्यवस्था ने यह साबित कर दिया है कि इच्छाशक्ति हो तो व्यवस्था में बदलाव संभव है। उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल पर अपना नक्शा अपलोड कर चुका है और उसे किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, वह बिना हिचक समाधान दिवस में पहुंचकर अपना समाधान पा सकता है।
जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा गाजियाबाद में निर्माण कार्यों से जुड़ी योजनाओं को अब अनावश्यक देरी और आपत्तियों से नहीं गुजरना पड़ेगा। हमने मानचित्र समाधान दिवस की शुरुआत इसी उद्देश्य से की है कि हर आवेदक को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सेवा मिले। यदि किसी आवेदक को नक्शा स्वीकृति या आपत्ति निस्तारण में किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही है, तो वह हर गुरुवार को आयोजित समाधान दिवस में आकर सीधी बात कर सकता है और तत्काल समाधान प्राप्त कर सकता है। हमारा उद्देश्य है कि विकास की प्रक्रिया सरल, सुलभ और जनसहभागी
















