Film City को लेकर आई बड़ी खबर … बॉलीवुड को मात देकर हॉलीवुड की तर्ज पर बनेगी फिल्म सिटी 16 सितंबर को लखनऊ में होगी महत्वपूर्ण बैठक

फिल्म सिटी को लेकर 16 सितंबर को लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में फिल्म सिटी के टेंडर (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) पर मुहर लगेगी। कैबिनेट से पास कराने के बाद फिर से इसका ग्लोबल टेंडर निकालेगा। उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में टेंडर प्रकाशित कर दी जाएगी। फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई नामचीन कंपनियां रूचि दिखा रही है। ऐसे में इस बार बड़ी कंपनियों को आकर्षित करते हुए टेंडर निकाले जाएंगे।

उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल फिल्म सिटी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यमुना सिटी में प्रस्तावित फिल्म सिटी भव्य विशाल और विश्वस्तरीय हो इसको लेकर काम किया जा रहा है। फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने जो मसौदा तैयार किया था उसमें कई शर्ते ऐसे थी जिसको लेकर कई बड़ी कंपनियों को ऐतराज था और वह टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने से परहेज कर रही थी। फिल्म सिटी हॉलीवुड के स्तर का बनेगा और बॉलीवुड से काफी बेहतर होगा। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया और शर्तों में व्यवहारिक परिवर्तन किया गया है। इसी को लेकर 16 सितंबर को लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में फिल्म सिटी के टेंडर (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) पर मुहर लगेगी। कैबिनेट से पास कराने के बाद फिर से इसका ग्लोबल टेंडर निकालेगा। उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में टेंडर प्रकाशित कर दी जाएगी। फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई नामचीन कंपनियां रूचि दिखा रही है। ऐसे में इस बार बड़ी कंपनियों को आकर्षित करते हुए टेंडर निकाले जाएंगे।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माणस होगा। देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इस कारण पूर्व में टेंडर को लेकर कई कड़ी शर्तें जोड़ी गई थी। कड़ी शर्तों की वजह से पूर्व में निकाले गये ग्लोबल टेंडर में सिर्फ एक कंपनी शामिल हुई थी। टेंडर प्रक्रिया में सिर्फ एक ही कंपनी के आने के चलते हुए पूरी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। इस बार उन कमियों को दूर किया गया है। नई शर्तों के साथ टेंडर रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार हो गया है। 16 सितंबर को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में टेंडर को अंतिम रूप दिया जाएगा इसके बाद यह टेंडर प्रदेश कैबिनेट में रखा जाएगा। प्रदेश कैबिनेट की मुहर लगने के बाद ग्लोबल टेंडर निकाले जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर में दीपावली के आस-पास फिल्म सिटी का ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा। पीपीपी मॉडल पर फिल्म सिटी का निर्माण होगा।

Arunveer Singh, ceo
डॉ. अरुणवीर सिंह,
मुख्य कार्यपालक अधिकारी , यमुना प्राधिकरण

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी को लेकर 16 सितंबर को लखनऊ में बैठक होगी। बैठक में फिल्म सिटी के रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल पर चर्चा होगी। इसके बाद इसे कैबिनेट से पास करा कर ग्लोबल टेंडर निकाले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया में बड़ी कंपनियां शामिल हो और फिल्म सिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो इसको ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है।