डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

-स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
-हिंदी का भविष्य उज्ज्वल, हिंदी भाषा हमारी संस्कृति का हिस्सा: रितु अग्रवाल

मोदीनगर। डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल की कपड़ा मिल शाखा में बुधवार को हिंदी दिवस अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ संयुक्त उप प्रधानाचार्या रितु अग्रवाल ने सरस्वती माँ के सामने दीपक प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हिंदी का महत्व व इतिहास से अवगत कराते हुए कहा हिंदी हमारे देश की आत्मा है। सूरदास, तुलसीदास, मीराबाई, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा आदि अनेक साहित्यकारों ने हिंदी को लोक भाषा बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्कूल की हिंदी की अध्यापिका नेहा गुप्ता ने कहा कि आज हिंदी भाषा को पोषण संवर्धन की आवश्यकता है। आधुनिक युग में हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए, पर हमें अपनी हिंदी भाषा को नहीं भूलना चाहिए इसके प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।

उप प्रधानाचार्या रितु अग्रवाल ने कहा हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है। हिंदी भाषा हमारी संस्कृति का हिस्सा है।
आज हिंदी विश्व पटल पर स्थापित भाषा है लेकिन वर्तमान में हिंदी के सामने कई चुनौतियां हैं। आज के युग में हिंदी पर शोध करने वालों की कमी है। वर्तमान में हिंदी स्कूल बंद होते जा रहे हैं, अंग्रेजी आज भी समाज के भीतर हावी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 1 व 2 छात्र छात्राओं के लिए हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन वि गया। नन्हीं-नन्हीं कक्षा 1 व 2 की छात्राओं ने हिंदी दिवस के अ पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। जिसने सबका मन मोह लिया। इसके पश्चात कक्षा 3 व 4 के छात्र – छात्राओं ने हिंदी दिवस के उपलक्ष में नाटक प्रस्तुत किया। जिसने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया तथा सब को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम के समापन पर संयुक्त उप प्रधानाचार्या रितु अग्रवाल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर विद्यालय का स स्टाफ उपस्थित रहा।