गाजियाबाद। लोनी गढ़ी कटैय्या स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) में शनिवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक मीटिंग में अभिभावकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ओमप्रकाश यादव के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में होने वाली अभिभावक शिक्षक मीटिंग में प्रतिभा किया और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से प्रभावित हुए। इस बार की मीटिंग का मुख्य बिंदु था नियमित उपस्थिति बच्चे रोज स्कूल आए। मीटिंग में कुल 213 अभिभावक उपस्थित रहे।
विद्यालय ने सबसे अधिक उपस्थिति वाले 10 छात्रों को पुरस्कृत किया गया और तीन महिला अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रति समर्पण के लिए सुपर मॉम चुना गया। विद्यालय में अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए कई नई पहल भी की गई। अभिभावक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, टीएलएम मेला, कक्षावार मीटिंग, कक्षावार फोटोग्राफी। वहीं छात्रों की पांच समितियों का गठन किया गया।
अनुशासन समिति, वृक्षारोपण समिति, मिड डे मील समिति, स्वच्छता समिति, सांस्कृतिक समिति। छात्रों की इन समितियों के माध्यम से अनुशासन, वृक्षारोपण, मिड डे मील, स्वच्छता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। बीएसए ने कहा इस तरह की अभिभावक-शिक्षक मीटिंग से छात्रों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से छात्रों का शैक्षिक विकास निश्चित रूप से होगा। शिक्षक अभिभावक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक प्रगति से अवगत होने के साथ अभिभावकों से सकारात्मक चर्चा करना है।

















