• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Saturday, June 13, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को फूलों की माला, समोसे-चाय, ब्रेड पकोड़े तक...

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को फूलों की माला, समोसे-चाय, ब्रेड पकोड़े तक का देना होगा हिसाब

April 16, 2023

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव के चलते दलों के प्रत्याशियों की जनसभा और रैली के दौरान गले में पड़ी फूलों की माला से लेकर चाय-समोसे, ब्रेड पकोड़े तक का प्रत्याशियों को हिसाब-किताब देना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में सामग्री के रेट निर्धारित कर दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार एवं कार्यालयों में सामग्री के इस्तेमाल होने के रेट निर्धारित कर दिए गए है। इसी के तहत चुनाव में हिसाब देना होगा। सामान्य फूलों की माला जहां 30 रुपए की होगी वहीं सामान्य से बढ़ी गेंदे और गुलाब के फूल की माला की कीमत 350 रुपए निर्धारित की गई हैं। नेताजी पर उडऩे वाले फूलों की पखुंडियां 400 रुपए किलो निर्धारित की गई है।

जिला स्तरीय कमेटी ने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों के रेट निर्धारित कर दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया। प्रशासन द्वारा जारी इस सूची में 260 से ज्यादा आइटम के रेट तय किए हैं। चुनाव में सबसे अहम है खाने-नाश्ते के अलावा पानी के रेट भी तय किए गए हैं। चाय 07 रुपए और काफी 10 रुपए,समोसा और ब्रेड पकौड़ा 10-10 रुपए, सब्जी-पूरी का पैकेट 60 रुपए,होटल में खिलाया तो 400 रुपए तक रेट निर्धारित हैं। पानी की बोतल 20 रुपए और लंच पैकेट 75 रुपए निर्धारित है। बूंदी के लड्डू का दाम 200 रुपए किलो और काजू की बर्फी 750 रुपए किलो निर्धारित की गई है। मावे की मिठाई के 450 रुपए प्रति किलो के रेट जुड़ेंगे।बैंडबाजा और हार-फूल का भी हिसाब होगा। प्रत्याशी 30 रुपए की गेंदा माला और 20 रुपए में गुलाब की छोटी माला पहन सकेंगे। गेंदा फूल प्रति किलो 400 रुपए, गेंदा फूल छोटी माला 10 रुपए,गेंदा फूल समान्य माला 15 और बड़ी माला का दाम 30 रुपए निर्धारित किया गया है।

गुलाब व अन्य छोटी फूलमाला 30 रुपए निर्धारित की गई है। ढोल के लिए 10 हजार और रागनी के लिए 35 हजार रुपए निर्धारित हैं। प्रवेश द्वार पर कटआउट दो हजार रुपए और यूनीपोल प्रति वर्गमीटर का 2 हजार निर्धारित किया गया है। जनरेटर का दाम भी प्रशासन ने निर्धारित किए हैं। जिसमें 50 केवी जनरेटर 3500 रुपए डीजल,जबकि छोटा जनरेटर 5 केवी के लिए 700 रुपए 12 घंटे के लिए निर्धारित किए हैं। इसी तरह से दरी,शामियाना,सोफा प्लेन, बाल्टी, लाउडस्पीकर, कपड़े का झंडा, बैनर, पटका, होटल,पलंग और तखत का दाम भी निर्धारित किया है। दावेदारों ने पंडित जी को बुलाकर अगर हवन और पूजा कराई तो उसका हिसाब भी चुनाव के खर्च में जोड़ा जाएगा। दक्षिणा के लिए 1100 रुपए, कलावा तीन रुपए,नारियल 20 रुपए,अगरबत्ती 10 रुपए का रेट निर्धारित किया गया है। यह प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।

  • TAGS
  • bread pakodas
  • Candidates will have to account
  • District Election Officer Rakesh Kumar Singh
  • garlands of flowers
  • Ghaziabad Election News
  • Ghaziabad News
  • ghazibad hindi news
  • samosas
  • tea
  • नगर निकाय चुनाव
Previous articleदुकान पर जूता खरीदने आए युवकों ने दुकानदार चाचा-भतीजे को बीच सड़क पीटा, पैर फैक्चर
Next articleनिकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा में आज से महापौर-पार्षद, अध्यक्ष, सभासद के नामांकन होंगे दाखिल
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

हंगामे के बीच ऐतिहासिक बजट पास: गाजियाबाद के विकास पर 2954 करोड़ खर्च होंगे, पार्षदों की आपत्तियों के बीच नगर निगम ने तय किया...

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिला सुपरफास्ट इंजन, हरित परिवहन का नया अध्याय शुरू

पेट्रोल-डीजल से मुक्ति की ओर यूपी, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों से बदलेगी परिवहन की तस्वीर, मुख्यमंत्री ने नोएडा में सिटी बस सेवा शुरू की

गाज़ियाबाद

हंगामे के बीच ऐतिहासिक बजट पास: गाजियाबाद के विकास पर 2954...

अब टैबलेट से दौड़ेगी विवेचना, गाजियाबाद पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की...

जनता की चौखट पर न्याय का भरोसा: डीसीपी धवल जायसवाल ने...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

दोस्ती, ईर्ष्या और साजिश का खौफनाक अंत: पैरा चैंपियन चिराग की...

50 हजार का इनामी कातिल असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या हत्याकांड...

गाजियाबाद में ममता हुई शर्मसार: मां बोली परेशान करती थी इसलिए...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi