शिप्रा अजूर टावर श्री राम जानकी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

गाजियाबाद। देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम चल रही है। आज पूरे देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कौशांबी स्थित शिप्रा अजूर टावर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर भगवान कृष्ण और राधा की प्रतिमा अनावरण के लिए वैदिक रीति रिवाज से किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद भाजपा नेता डॉ मनोज गोयल ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए इस पावन कार्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। श्रीकृष्ण की महिमा का जितना बखान किया जाए कम है। उनके जीवन से सभी लोग कुछ न कुछ बातें सीख सकते हैं। पूर्व पार्षद ने कहा भगवान कृष्ण अर्जुन का मार्गदर्शन करके मूल्यवान नेतृत्व की शिक्षा देते हैं। वह एक महान नेता के गुणों का उदाहरण देते हैं जैसे निर्णय लेना, रणनीतिक सोच और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखना है। महाभारत में दुविधाओं के लिए भगवान कृष्ण के चतुर समाधान रचनात्मक समस्या समाधान और आलोचनात्मक सोच के महत्व को दर्शाते हैं। वह हमें लीक से हटकर सोचने, बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढलने और चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

भगवान श्री कृष्ण के जीवन से आपको ये सीखना चाहिए कि हर किसी में कुछ कमियां और कुछ खूबियां होती हैं। ऐसे में कमियां देखने के बजाय खूबियों को देखें। भगवान कृष्ण ये जानते थे कि कंस मामा उन्हें मारना चाहते थे। ये जानते हुएए भी वे शांत रहते थे और समय आने पर जवाब दिया। इस बात से ये सीख मिलती है कि स्थिति कैसी भी हो अगर आप शांत रहते है तो समय भी आपका साथ देता है और उस परेशानी का हल आसानी से निकल जाता है। इस दौरान अतुल गुप्ता, अनुज मोदी, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, नरेंद्र जैन, पूर्व जज अरविंद महेश्वरी, ललित भटनागर, पुनीत गर्ग, मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल, राजीव, रमन श्रीवास्तव, धीरेंद्र शर्मा, अंकुर जैन, प्राची माथुर, मुक्ता गर्ग, अवनी मोदी, मालविका महेश्वरी, भूमि गुप्ता, निरुपमा, साधना भटनागर, दीपिका भाटिया, दीपा अग्रवाल, नमिता करनवाल सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में रहे।