असालतनगर कंपोजिट विद्यालय में रसोइया पाक कला आयोजित

गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र के गांव असालतनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को रसोईया पाक कला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सीडीओ, डीआरडीए के परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित, असालतनगर गांव की ग्राम प्रधान आशा त्यागी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र आदि की मौजूदगी में पाक कला का उद्घाटन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज विजयनगर की प्रधानाचार्या विभा चौहान, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजयनगर की प्रवक्ता शिप्रा यादव, संजय शेफ  होटल-91 सेक्टर 45 गुरुग्राम हरियाणा, त्रिशा जिला महिला चिकित्सा विभाग, विनीता सिंह खाद सुरक्षा अधिकारी एवं 10 छात्र-छात्राओं के द्वारा अंक सभी रसोइयों का मूल्यांकन किया गया।

इसमें प्रथम स्थान सीमा कंपोजिट विद्यालय पावी सादकपुर लोनी,द्वितीय रुकमणी कंपोजिट विद्यालय धरोटी खुर्द लोनी,दो रसोईया तृतीय पर स्थान प्राथमिक विद्यालय गढ़ी गुलधर ममता एवं  प्राथमिक विद्यालय खोड़ा ने प्राप्त किया। मंच संचालन पूनम शर्मा ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक मिड डे मील टिंकू कंसल,खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार,मुरादनगर से भूपेश, कुसुम सिंह नगर क्षेत्र जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सुशील कुमार, नरेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर मिड डे मील, विनीता शर्मा, राजकुमार जिला व्यायाम शिक्षक, कंपोजिट विद्यालय असालतनगर प्रधानाध्यापिका ममता त्यागी, प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी, शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज त्यागी, देव कुमार, अमित यादव, अमित गोयल, अनुराधा शर्मा, प्रीति सिंह,योगिता केन, मोमिना, शीतल निमेष, वाणी शर्मा आदि उपस्थित रहे।