गणतंत्र दिवस पर कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया जश्न, देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति

-जिंदगी में सफलता के लिए बेहतर शिक्षा प्राप्त करना बेहद जरूरी: रितु चौधरी

गौतमबुद्ध नगर। चिपियाना बुजुर्ग स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन विवेक चौधरी और प्रिंसिपल रितु चौधरी ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वजारोहण किया। विवेक चौधरी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और इसी के उपलक्ष में हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। संविधान ने सभी नागरिकों को समान रूप से रहने की विभिन्न शक्तियां और मौलिक अधिकार प्रदान किये हैं। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस और भी अधिक महत्वपूर्ण है।

सभी छात्रों को अनुशासन और शिक्षा के महत्व को समझते हुए देश के विकास में समग्र योगदान देना चाहिए। स्कूल की प्रिंसिपल रितु चौधरी ने बच्चों को बताया कि संविधान को डा. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में बनाया गया और इसे बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और समय के महत्व के बारे में बताया और भविष्य में आने वाली चुनौतियों को शिक्षा द्वारा आसानी से सामना कर सकते हैं। अपने माता पिता और देश की प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरा कर सकते हैं।

शिक्षित बच्चे ही देश की तरक्की का आधार और देश का भविष्य तय करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात् जूनियर वर्ग के बच्चे अर्पिता, अक्षय, शिवांगी, अंशिका, अकुल, अनुराग, तन्मय, पीयूष, सक्षम, पलक, सुहानी, दृष्टि, यशिका, सुनीति, रूही, प्रियल, मानसी, निशु, गुनगुन, सृष्टि, इत्यादि ने देशभक्ति के तरानों नन्हा मुन्ना राही हूं, मां तुझे सलाम, फिर भी दिल है हिंदुस्तान, चक दे इंडिया, सुनो गौर से दुनिया वालों, पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ वर्ग में संध्या, अंशिका, पायल, वर्श, अंतरा, आर्यन, वंशिका, हर्ष, पार्थ, प्रिंस, सानिया, सृष्टि, अनु, गुनगुन, अभिषेक, आदित्य, गोपाल, दक्ष, गौरव, राहुल, अक्षिता, शगुन, दीक्षा, तान्या, शालिनी, ऐलिस, आराध्या, अंशिका वर्मा, अल्पी, सोनिया, रोहिणी, पायल, निकिता, वंश, अंश, माधव, भास्कर इत्यादि छ छात्रों ने जय हो, ऐ मेरे प्यारे वतन, हवन करेंगे, देश रंगीला, तेरी मिट्टी में मिल जावा, वतन वालों वतन न बेच देना जैसे देशभक्ति के गीतों पर बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में यश, रोहिणी, अग्रता और सोनिया ने गणतंत्र दिवस पर संक्षिप्त भाषण दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने मेंं अनुषा चौधरी और शिक्षक राबिया, सानिया, मनमोहन, ममतेश, संगीता, प्रीति, वर्षा, ममता, पिंकी का विशेष योगदान रहा।