-दुर्घटना होने की स्थिति में जन सुविधा को दें प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर आयुक्त के निर्देशन में जहां कार्यों की रफ्तार बढ़ रही है तो वहीं सड़क पर खुले मैनहोल को भी कवर किया जा रहा है। जिससे हादसों को रोका जा सकें। नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देश है कि विभाग कोई भी हो अगर कहीं सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति दिखाई देती है तो तत्काल इस पर कार्रवाई करें। भले ही बाद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी जाए। नगर आयुक्त द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को इमरजेंसी काम को भी जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देश है कि कार्य किसी भी अन्य विभाग का हो यदि दुर्घटना की स्थिति पैदा होती दिखती है तो तत्काल प्रभाव से नगर निगम के अधिकारी अपने क्षेत्र संबंधित कार्य को पूर्ण कराए। इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित सड़क पर तत्काल कार्यवाही कराई गई। जनहित में दुर्घटना से पूर्व बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक कल्याण विभाग को सूचना भी भिजवाई गई।
हापुड़ रोड पर सड़क पर चेंबर टूटने की शिकायत प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नगर आयुक्त द्वारा निर्माण विभाग और जलकल विभाग को निर्देश दिए। जानकारी मिलने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित है। नगर आयुक्त ने तत्काल चेंबर पर ड्रेन कवर रखवाया, साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी कार्यवाही के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को भी सूचित कराया गया। किसी प्रकार की परेशानी शहर वासियों को ना हो, आवागमन सरल रहे इसके लिए कार्यवाही की गई। नगर निगम कुशल नेतृत्व में शहर हित में लगातार कार्य कर रहा है। जिसके कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के लिए कहा गया है। शहर में कार्यों को रफ्तार से करने के लिए नगर निगम अन्य विभागों से भी लगातार समन्वय कार्यवाही कर रहा है। नगर निगम जीडीए, आवास विकास, पीडब्ल्यूडी व अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय कर शहर के कार्यों को कर रहा है।
















