वर्कशॉप में निगम अधिकारियों ने ली ट्रेनिंग

– शहर को स्मार्ट सिटी बनाने और तकनीकि के साथ नई योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुआ वर्कशाप का आयोजन

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारियों को शहर के विकास को लेकर नई योजनाओं से अवगत कराने एवं उसके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशाप में दिल्ली से आये विशेषज्ञों ने अधिकारियों को शहर को बेहतर बनाने की ट्रेनिंग दी गई। नगर निगम द्वारा हर वर्ष स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बेहतर उपायों पर वर्कशाप आयोजित किया जाता है। इसमें अधिकारियों को यह बताया जाता है कि शहर को रैंकिंग प्रदान करने के लिए किस क्षेत्र में कितने नंबर दिए जाएंगे। वर्कशॉप में शामिल निगम अधिकारियों ने प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों को गाजियाबाद में चल रहे नये काम एवं इनोवेशन को लेकर जानकारी दी।शुक्रवार को निगम सभागार में नेशनल अर्बन प्लेटफार्म द्वारा वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस मौके पर म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के साथ दो अपर नगर आयुक्त सभी जोनल अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर संस्था के निदेशक पासिम तिवारी ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए टीम वर्क का होना जरूरी है। इसमें सिर्फ साफ सफाई के नंबर अर्जित नहीं किए जाते है बल्कि विभिन्न मापदंडों पर शहर को परखा जाता है। इसमें कूड़ा निस्तारण, डंपिंग की व्यवस्था, ओडीएफ की स्थिति, परिवहन, सार्वजनिक शौचालय, जैसी चीजों को काउंट किया जाता है। इसलिए इसके लिए निगम के सभी विभागों का समन्वय के साथ काम करना जरूरी है। इस मौके पर अधिकारियों को प्रोजेक्टर मशीन से विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था के निदेशक पासिम तिवारी ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए टीम वर्क का होना जरूरी है। इसमें सिर्फ साफ सफाई के नंबर अर्जित नहीं किए जाते है बल्कि विभिन्न मापदंडों पर शहर को परखा जाता है। इसमें कूड़ा निस्तारण,डंपिंग ग्राउंड,ओडीएफ की स्थिति, परिवहन, सार्वजनिक शौचालय आदि को शामिल किया जाता है। इसके लिए निगम के सभी विभागों का समन्वय के साथ काम करना जरूरी है। वर्कशॉप में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, इंजीनियर अनिल त्यागी, श्याम सिंह, देवी सिंह, योगेश कुमार, संजय कुमार गंगवार, कपिल सिंह, पूजा सिंह, कविनगर जोन प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता, वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय, मोहननगर जोनल प्रभारी एसके गौतम ,सिटी जोनल प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा, विजय नगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, एएओ जेपी सिंह, एमएनएलपी अरुण कुमार सिंह सहित जलकल, स्वास्थ्य, निर्माण, टैक्स एवं सफाई विभाग के अधिकारी एवं एवं कर्मचारी कार्यशाला में शामिल हुए। विशेष भारद्वाज एवं अनिसा फातिमा ने प्रजेंटेशन के जरिये देश अन्य शहरों में चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।