अवैध रूप से चल रही फूड कोर्ट को तोड़ा
गाजियाबाद। नगर निगम के प्रवर्तन दस्तें ने शुक्रवार को राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर (आरडीसी) क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। आरडीसी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे फूड कोर्ट रेस्टोरेंट को नगर निगम ने हटा दिया। इसके अलावा ग्रीन बैल्ट पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया। ग्रीन बैल्ट पर हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान प्रवर्तन दस्ते ने लोहे की ग्रिल, कुर्सी, मेज, भट़्टी आदि को तोड़ते हुए उसे जब्त भी कर लिया। दो दिन पूर्व नगर निगम ने आरटीओ कार्यालय के बाहर से अवैध कब्जा हटवाया था।
म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल दीपक शरण ने टीम के साथ आरडीसी के सी-84 में कार्रवाई करते हुए लोहे की ग्रिल को तोड़ा। वहीं, कुर्सी, मेज आदि सामान को जब्त कर निगम गोदाम में रखवा दिया। फेमस रेस्टोरेंट फूड कोर्ट के नाम से यह संचालित किया जा रहा था। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण ने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में ग्रीन बैल्ट की जमीन पर अवैध रूप से ग्रिल लगाई गई थी।
इससे यातायात जाम होने के साथ लोगों को दिक्कत हो रही थी। रेस्टोरेंट से कुर्जी, मेज और ग्रिल को जब्त किया गया। कार्र्रवाई के दौैरान कविनगर जोनल प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवंं कर्मचारी मौजूद रहे।
















