निगम की डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाताओं को कर रही जागरूक

-आओ मिलकर लोकतंत्र का पर्व मनाए वोट डालकर अपना दायित्व निभाएं

गाजियाबाद। 2024 लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। जनमानस को जागरूक करने के साथ मतदाता बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम ने भी नई पहल करते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही है। नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी अब कूड़ा उठाने के साथ-साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। नगर निगम की इस पहल से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये मुहिम पहुंचेगी और मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार जहां निगम अधिकारी आदर्श आचार संहिता अनुपालन कराने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वही मतदान जागरूकता के प्रचार के लिए भी भव्यता से कार्यवाही चल रही है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से भी शहर वासियों को मतदान के लिए नगर निगम जागरूक कर रहा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कूड़ा कलेक्शन वाहनों में भी मतदान जागरूकता के लिए प्रचार किया जा रहा है। लगभग 415 वाहनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से मतदान के लिए शहर को जागरूक किया जा रहा है। शहर के 5 जोन में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से मतदान अवश्य करने के लिए अपील की जा रही है। जिसमें वोट डालना हम सभी की जिम्मेदारी है, दायित्व को याद दिलाते हुए अपना वोट इस्तेमाल करने के लिए नगर निगम कूड़ा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से अपील जारी है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सभी निगम अधिकारी भी लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने में जुटे दिखाई दे रहे हैं। सफाई व्यवस्था से लेकर बूथों की तैयारी पर विभाग अनुसार नगर निगम कार्य कर रहा है। अधिकारियों के साथ-साथ अन्य टीम भी लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा बढ़-चढ़कर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जहां कूड़ा कलेक्शन वाहन कूड़ा इक_ा कर रहे हैं। कचरा पृथक्करण के साथ-साथ मतदान के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।