कौशांबी स्थित गंगा टावर में राधा-कृष्ण के संग खेली गई फूलों की होली

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित गंगा टावर में वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सोमवार को ओर से राधा-कृष्ण के संग फूलों की होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेल रंगों से बचाव का संदेश दिया गया। भगवान राधा कृष्ण का संकीर्तन करते हुए तथा कृष्ण के रूप में दीप्ति जोशी राधा के रूप में सुहाना तथा हर्ष जोशी, कुणाल, सिद्धि, वान्या, वानी, इशिता, साइना, विहान, आध्या, सानवी, अनन्या द्वारा गणेश वंदना और सांस्कृतिक होली नृत्य पेश किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी गई। क्षेत्र के लोग स्वस्थ रहें और खुश रहें ऐसी भगवान से प्रार्थना की गई। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा होली का त्यौहार अपने अंदर बुराइयों को समाप्त कर अच्छाइयों को अपनाने का त्यौहार है।

होली अर्थात किसी का भी हो लिया, आज समाज में बुराइयां ज्यादे घर कर गयी है उसे दूर करने की जरूरत है। कृत्रिम रंग हमारी त्वचा के लिए हानिकारक होते है। हम सभी को इससे बचना चाहिए। प्राकृतिक रुप से सुंदर फूल हमारे लिए फायदेमंद होते है। इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति धरोहर को संजोए रखने में भी सहायक होते है। साथ ही आने वाली पीढ़ी को संस्कृति जानने का भरपूर मौका मिलता है। इस मौके पर सुशांत, अनीता जैन, सरिता गुप्ता, नीता जैन, हंसाजोशी, उर्वी जोशी, नीलम, प्रीति, पायल, किरण, साधना मित्तल, नेहा मोगा, रेनू मल्होत्रा, उमा मेहरा, कंचन चडडा, ज्योत्सना समर्पित, रीना, पारुल, पूनम, प्रिया भल्ला, रिचा, सीमा, अनुश्री सहाय, अजय जैन, योगेश गुप्ता, माहेश्वरी, सुरेश आहूजा, कुसुम, मान्या, पर्दा गौरांश, आरुष, कंचन झा, रामप्रवेश सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।