निगम के सांता क्लॉज ने दिया स्वच्छता का संदेश

-एनजीओ ने स्लम एरिया में आयोजित किया क्रिसमस डे कार्यक्रम, सफाई के प्रति किया जागरूक

गाजियाबाद। शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए नगर निगम द्वारा क्रिसमस डे के अवसर पर सांता बनाया गया। जिसके माध्यम से मलिन बस्ती क्षेत्र में जाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर में लगातार हर अवसर पर शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम स्वच्छता विभाग की टीम एवं एनजीओ ने मिलकर कवि नगर क्षेत्र में क्रिसमस डे कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्लम एरिया में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए उपहार भी दिए।
नगर आयुक्त ने बताया शहर में क्रिसमस डे के अवसर पर स्वच्छता के लिए जन जागरूकता अभियान अलग तरीके से चलाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग टीम ने सांता क्लॉज बनकर, शहर वासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। कवि नगर जोन के विवेकानंद नगर वार्ड संख्या 65 में मालिन क्षेत्र में टीम द्वारा एनजीओ के पदाधिकारी के साथ मिलकर कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में एनजीओ योजना के अंतर्गत वस्तुओं का वितरण भी किया। प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए अपील भी की गई। सांची फाउंडेशन के पदाधिकारी ने भी मिलकर नगर निगम का सहयोग किया। ऐसी वस्तुएं जो अनुपयोगी हैं, उन वस्तुओं को कूड़े में ना डालकर मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को वितरित किया। वह वस्तुएं उन बच्चों के लिए वहां रहने वाले निवासियों के लिए उपयोगी रही।