– रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल को शहरी क्षेत्र में मिल रहा बढ़ावा
-पांचो जोन में 1 लाख से अधिक घरों ने किया मलिन बस्ती के निवासियों का सहयोग
-हर घर पहुंचेगा ट्रिपल आर कलेक्शन व्हीकल: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। पर्यावरण को बचाने के लिए जितना पेड़, वायु और जल जरूरी है, उससे कहीं कम जरूरी कूड़ा निस्तारण भी नहीं है। कूड़ा प्रबंधन की बात करने से पहले हमें कूड़े को लेकर अपनी समझ बढ़ानी होगी। इसी समझ को बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाई जा रही रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल (ट्रिपल) मुहिम सार्थक साबित हो रही है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के पांचों जोनो में रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल अभियान को तेजी दी जा रही है। अनुपयोगी वस्तुओं को एक स्थान पर इकठ्ठा करते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचा जा रहा है। जिससे न केवल जरूरतमंद व्यक्तियों को सहयोग मिल रहा है बल्कि शहर की स्वच्छता में भी बड़ा काम हो रहा है। नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले पांचो जोन में ट्रिपल आर सेंटर है। जिनके माध्यम से रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल के अभियान को तेजी दी जा रही है। मुख्य रूप से वैशाली सेक्टर-2 मैक्स हॉस्पिटल के सामने ट्रिपल आर का सेंटर है। जहां से शहर की स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए अनुपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचा जा रहा है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पिछले एक वर्ष में लगभग डेढ़ लाख घरों को इस मुहिम से जोड़ा गया है। नगर निगम की एसबीएम टीम घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। जिसमें ट्रिपल आर की कार्यशैली के बारे में भी बताया जा रहा है। उत्साह के साथ शहरवासी भी निगम की इस मुहिम से जुड़ रहे है। घर में रखे पुराने कपड़े, पुराने बिस्तर, पुराना सामान, खिलौने, पुरानी, किताबें व अन्य जो अनुपयोगी हैं उनको मलिन बस्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे कचरे का रूप बदलकर सदुपयोग वस्तुओं में बन गया है। कई सामाजिक संस्थाएं भी जुड़कर कार्य में सहयोग कर रही है। विवेकानंद नगर, पटेल नगर, अर्थला, करेहड़ा, भोपुरा अन्य मलिन बस्तियों में इन सामानों का वितरण का कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ट्रिपल आर अभियान सफल होता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों में भी ट्रिपल आर को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। अपनी पुरानी किताबों को ट्रिपल आर सेंटर पर जमा किया जा रहा है। इसी के साथ ट्रिपल आर कलेक्शन व्हीकल भी अन उपयोगी वस्तुओं को इकठ्ठा करने में कार्य कर रही है। हर घर तक ट्रिपल आर कलेक्शन व्हीकल पहुंचे इसकी योजना नगर आयुक्त द्वारा बनाई जा रही है। डोर टू डोर पूरा कलेक्शन की तर्ज पर ही ट्रिपल आर कलेक्शन व्हीकल हर घर जाकर अनुपयोगी वस्तुओं को इकठ्ठा करेगा। जिस शहर के कचरे में कमी आएगी, वही अनुपयोगी वस्तुएं किसी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

















