गाजियाबाद। सेक्टर-1 वैशाली मैक्स रोड पर नाले की पुलिया पर पानी की नई पाइप लाइन डालने के कार्य का गुरुवार को वार्ड 72 के पार्षद कुसुम गोयल द्वारा गया किया। समाजसेवी केएल शर्मा, एसपी तिवारी ने संयुक्त रुप से नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने बताया लगभग 20 साल पहले यह लाइन डाली गई थी। जो जगह-जगह से गल गई थी। काफी लंबे समय से बार-बार रिपेयर करने के बाद भी जगह-जगह से पानी निकलता रहता था। जिसकी वजह से पानी की सप्लाई भी कई बार बंद हो जाती थी। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया था।
जिस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की गई। समाजसेवी सुभाष शर्मा जी द्वारा सभी लोगों से अपील की गई पानी की एक-एक बूंद कीमती है। हम इसका दुरुपयोग करें नहीं तो आने वाले समय में पानी की बड़ी कमी होने वाली है। इस दौरान शिव शंकर उपाध्याय, अशोक वर्मा, एमएस रावत, बिजी सिंह, एसके उपाध्याय, प्रहलाद सिंह, पवित्रा, स्वाति दुबे, शिवदत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मोहन खंडेलवाल, राम शर्मा, एनदी कुंडलिया, किशन सिंह, मंडल मंत्री भाजपा शुभम सिंह, दुष्यंत गौतम, वीर सिंह चौहान, राज सिंह, श्रीनाथ नौटियाल, केएस राणा, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश बजाज सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।
















