नगर निगम की सीलिंग की कार्रवाई देख बकायेदारों ने निगम कोष में जमा किए एक करोड़

गाजियाबाद। संपत्ति कर न चुकाने पर नगर निगम सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। वित्तीय वर्ष की अंतिम माह में वसूली की कार्यवाही को बढ़ा दिया गया है। जिसके साथ-साथ सीलिंग की कार्यवाही भी तेज हो गई है। नगर निगम सीमा अंतर्गत लगातार टैक्स विभाग द्वारा टैक्स वसूली को लेकर सीलिंग की कार्यवाही कर रहा है। ऐसे बकायेदारों के द्वारा अभी तक अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा ने बताया बकाया टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम के पांचों जोन में सीलिंग की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इसी क्रम में वसुंधरा जोन के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही सामने आई है। वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय द्वारा गुरुवार को वैशाली स्थित अंसल प्लाजा पहुंचकर सीलिंग की कार्यवाही की गई। जिसमें 40 दुकानों में से 29 दुकानों को सील करने की कार्यवाही करने के उपरांत लगभग 38 लाख की वसूली हुई। शेष दुकानों पर भी कार्यवाही जारी रहेगी, इसके लिए नगर निगम ने अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है।

नगर जहां एक तरफ शहर वासियों को संपत्ति कर जमा करने के लिए जागरूक कर रहा है। वहीं दूसरी ओर सीलिंग की कार्यवाही भी चल रही है। जिसके चलते नगर निगम में एक दिन में पांचो जोन से लगभग 1 करोड़ वसूली हुई है। कवि नगर जोन के अंतर्गत सीलिंग की कार्यवाही बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में की गई, जहां से लगभग 28 लाख की वसूली हुई। विजयनगर जोन में सीलिंग की कार्यवाही की गई, जहां वॉटर कनेक्शन भी डिस्कनेक्ट की कार्यवाही हुई। जिसमें लगभग साढे 5 लाख की वसूली हुई। सिटी जोन के अंतर्गत पक्षदान मोहल्ला वार्ड संख्या 12, अन्य क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही हुई। जहां से लगभग 22 लाख की वसूली हुई।

मोहन नगर जोन के अंतर्गत सेक्टर 5 राजेंद्र नगर क्षेत्र में सीलिंग की कार्यवाही हुई। जिसमें लगभग साढ़े सात लाख की वसूली हुई। नगर निगम की सीलिंग की कार्यवाही से बचने के लिए यहां एक दिन में एक करोड़ की वसूली है। यह वह करदाता है, जो नगर निगम द्वारा नोटिस मिलने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कर रहे थे। मगर जब नगर निगम ने सीलिंग की कार्यवाही की तो तुरंत अपना टैक्स जमा कर दिया। टैक्स जमा करने के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। जिससे बिना ब्याज के समय पर लोग अपना टैक्स जमा कर निगम की सुविधाओं का लाभ ले सकें।