पार्षद ने ब्रिज विहार को पार्क के सौंदर्यीकरण और हाई मास्ट लाइट की दी सौगात

गाजियाबाद। ब्रिज विहार वार्ड 68 में रविवार को पार्षद विनय चौधरी द्वारा पार्क के सौंदर्यीकरण, पार्क में सोलर हाई मास्ट लाइट आदि का उद्घाटन किया गया। वार्ड 68 ब्रिज विहार, बी ब्लॉक बी 248 के सामने वाले पार्क के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। इस पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ, वार्ड 68 के निवासियों को एक आकर्षक और शांतिपूर्ण जगह मिलेगी। ब्रिज विहार ए ब्लॉक अर्जुन पार्क में सोलर हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। सोलर हाईमास्ट लाइट के उद्घाटन से निवासियों को रात्रि में भी सुरक्षित और उज्ज्वल जगह मिलेगी।

इस शुभ अवसर पर ब्रिज विहार मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, भाजपा मीडिया संयोजक अशोक पाण्डेय, वीपी शर्मा, एसपी पंथ, अशोक चौधरी, सुशील सिंह, यूसी सक्सेना, ललन सिंह, एसके तिवारी, वीरेंद्र यादव, रणविजय सिंह, डॉक्टर कसाना, दीपांशु शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दीप तोमर, अरुण वर्मा, जेटली, आलोक कुमार, दीनानाथ, अग्रवाल साहब, गुलेरिया, मास्टर ध्यानी और अन्य गणमान्य लोगो का साथ था।