भगवान श्रीकृष्ण छठी उत्सव पर अन्नपूर्णा रसोई का पार्षद ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। लक्ष्मी नारायण सनातन सेवा समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की छठी उत्सव पर भजन कीर्तन आरती और (कड़ी-चावल) प्रसाद वितरण के साथ-साथ श्री माता अन्नपूर्णा की रसोई का पार्षद कुसुम गोयल एवं निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सोसाइटी में रोजाना नई-नई चीजें स्थापित हो रही हैं। यह सब यहां के निवासियों के सहयोग की वजह से ऐसा हो पा रहा है। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से क्षेत्र में विकास कार्यों तो हो रही हैं, साथ ही जरुरतमंद लोगों के लिए कई कार्य किए जा रहे है। जिसका क्षेत्र के लोगों को लाभ भी मिल रहा है। आगे चलकर यह सोसायटी के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इससे सोसायटी का वातारण सुंदर एवं संस्कार बनेगा।

इस मौके पर कविता चौहान, पुष्पा नैनवाल, अंजू केसरी, विरम भाटी, टीना गुप्ता, ममता त्रिपाठी, शिप्रा गुप्ता, शालिनी चक्रवर्ती, मोना खेड़ा, कमला गैरोला, अनीता जैन, मीनु भुटानी, इंदु मुद्रा, प्रीति यादव, राकेश भाटी, यशपाल पाल गुप्ता, सतीश खोसला, राकेश शर्मा, नरेश मंगिया, कैलाश शर्मा, अशोक कथूरिया, मयंक गुप्ता, प्रेम सागर, गणेश रावत, मदन लाल पंजवानी, रवि वर्णवाल, अनिल गोयल, तिलक राज मानिक, एमएम शर्मा, आनंद केसरी आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।