कौशांबी स्थित गंगा टावर में पार्षद कुसुम मनोज गोयल का हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित गंगा टावर में आरडब्लूए द्वारा सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल का स्वागत किया। सभी लोगों ने एक स्वर में पिछले 5 वर्ष में हुए कार्यकाल की सराहना की और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष एसवी सिंह ने कहा जिस तरह आपने पांच बेमिशाल क्षेत्र में कार्य किए है। उसी विकास को फिर से दोहरानी की जरुरत है। क्षेत्र की जनता ने जो आप पर विश्वास जताया है, उम्मीद करता है आप हमारे विश्वास पर खरा उतरेंगे।

पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। जिस तरह से पूर्व में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य किए गए। उसी तर्ज पर फिर एक बार विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। क्षेत्र की सुविधा अनुसार सभी कार्य किए जाएंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष सुशांत, सचिव डीके नायर, कोषाध्यक्ष डीपी जैन, सुदेश गर्ग, अमिता जैन, दीप्ति जोशी, एचएन अग्रवाल, अवधेश कटिहार, नीलांश गुप्ता उपस्थित रहे।