मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का पार्षद कुसुम सिंह एवं भाजपा नेता एसपी सिंह ने किया स्वागत

-क्षेत्र के समस्या को लेकर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री से हुई चर्चा

गाजियाबाद। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का रविवार को वार्ड-83 श्याम पार्क एक्सटेंशन में निवर्तमान पार्षद कुसुम सिंह एवं भाजपा नेता एसपी सिंह ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी निवर्तमान पार्षद कुसुम सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां घंटो चाय पर क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जहां भाजपा नेता एवं पार्षद पति एसपी सिंह ने मंत्री को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि वार्ड में कोई विकास कार्य नही हुआ है। आने वाले अगामी समय में चुनाव भी आने वाला है। जब कोई विकास कार्य ही क्षेत्र में नही हुआ है तो क्षेत्र जनता किस आधार पर पार्षद को अपना वोट देगी। नगर निगम में पिछले कई वर्षों से लगातार पत्र के माध्यम से क्षेत्र की समस्या को अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन नगर निगम द्वारा कोई भी विकास कार्य नही कराया गया। जिस कारण क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।

अगर चुनाव से पहले क्षेत्र में विकास कार्य नही हुए तो इसका परिणाम चुनाव में घातक साबित होगा। क्षेत्र की जनता पार्षद को इसलिए चुनती है कि वह क्षेत्र में विकास कार्यों को करा सकें, उनकी समस्या का निस्तारण कर सकें। लेकिन यहा हालात इसके विपरित है। प्रतिदिन क्षेत्र के लोग समस्या लेकर आवास पर पहुंच जाते है। जब उन समस्याओं से निगम अधिकारियों को अवगत कराया जाता है तो फंड की कमी होने का हवाला दे दिया जाता है। जबकि नगर निगम टैक्स के माध्यम से रोज अभियान चलाकर वसूली कर रहा है। क्षेत्र के लोग अपना समय पर निगम को हाउस टैक्स भरते है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नही है।

पार्षदपति की समस्याओं को सुनकर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर जल्द ही नगर आयुक्त से वार्ता की जाएगी। क्षेत्र में जो भी समस्या है, उनका जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान रामजी झा, कौशल दुबे, चंदन झा, तिलक राम पांडे, राजीव निझावन, राकेश सूद, सत्येंद्र रावत, अजय सिंह, सतीश सिंह, धर्मेंद्र दूबे, प्रेम कुमार, अजय तोमर, निशांत पंडित एवं अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।