उदय भूमि
गाजियाबाद। जिले में सरकार की पांच लाख तक स्वास्थ्य बीमा कवरेज योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों में होड़ मची है। इंटरनेट कैफे, सेंटरों में लोग आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपना डाटा इंटर करवा रहे हैं। इस कार्य के लिए भाजपा के पदाधिकारी भी संचालकों को सहयोग कर कार्ड बनाने में जुटे हैं ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का योजना का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले। रविवार को वैशाली सेक्टर 1 नील पदम कुंज सोसायटी में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अंतर्गत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पार्षद कुसुम मनोज गोयल एवं समिति के अध्यक्ष अंशुल कंचरू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की प्रबंधक डॉक्टर रितु वर्मा की टीम मोहित और पवित्रा द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिसमें करीब 71 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और शिविर में पोलियो ड्राप भी बच्चों को पिलाई गए। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया स्थित कैफे और सेंटरों में भीड़ होने के चलते स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए नील पदम कुंज सोसायटी में शिविर लगाया गया ताकि उन्हें बाजार में न जाना पड़े और उन्हें सरकार की सुविधा का द्वार पर लाभ मिले।
सरकार की इस योजना का कई लोगों को अभी पता भी नहीं है, उन्हें भी जागरूक किया जा रहा है ताकि हर कोई लाभार्थी उससे वंचित न रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी दीपक गौड, विवेक, केके शर्मा, प्रशांत वासने, राजकुमार अग्रवाल, शशांक, अमित धर, प्रशांत, सुकांश, एमके श्रीवास्तव, भादुरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
















