-विजयनगर क्षेत्र के वार्डों में साफ-सफाई व कूड़ा उठान का लिया जायजा
गाजियाबाद। नगर निगम के विजयनगर जोन क्षेत्र के वार्डों में कूड़ा उठान से लेकर साफ-सफाई को लेकर गुरूवार को नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने मौके पर जाकर जायजा लिया। नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वार्ड-3, 13,14,51,55 समेत अन्य का वार्डों का निरीक्षण किया। इनमें कुछ वार्डों में साफ-सफाई ठीक नहीं मिलने पर विशेष रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, नगर आयुक्त ने विजयनगर जोनल कार्यालय में खराब खड़े हुए वाहनों को लेकर जोनल प्रभारी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में सभी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों व अन्य वाहनों की मरम्मत कराकर इन्हें ठीक कराया जाए।

इसके अलावा वार्ड-14 के पार्षद ओमप्रकाश और क्षेत्र के लोगों से नगर आयुक्त मौके पर बात करते हुए समस्याओं को जाना। नगर आयुक्त ने मौके पर टीम बुलाकर समस्या का निस्तारण कराया। स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते शहरवासियों से फीडबैक लिया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम की टीमें अब साफ-सफाई से लेकर कूड़ा उठान को लेकर सजगता के साथ काम कर रही हैं। निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास जारी हैं।















