जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक आयोजित
गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया साइट-1 क्षेत्र गाजियाबाद में आये दिन/ अग्नि दुर्घटना होने के संबंध में अग्निशमन विभाग फायर स्टेशन की स्थापना कराने की मांग की गई। जिसमें संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया उक्त प्रस्ताव स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया है। साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन साइट-4 साहिबाबाद में बृज विहार नाले के ऊपर पुलिया के निर्माण के संबंध था। जिसमें संबंधित अधिकारी ने कहा कि कार्य प्रगति पर है, जिसमें उद्योग बंधुओं द्वारा सहमति मिली। गाजियाबाद इण्डस्ट्रीज फेडरेशन, सी-95, बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों पर अवैध रूप से खड़े ट्रक, ट्रालों एवं ट्रांसपोर्ट ऑफिस एवं खोखे ढाबे आदि द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में थी, जिसमें सम्बंधित अधिकारियों ने कहा कि अब तक 150 चालान किये जा चुके हैं और जिससे 20 प्रतिशत तक अतिक्रमण व वाहन खड़े होने बंद हैं।
उद्यमियों ने इस पर भी सहमति प्रदान की। लोनी एस्टेट इण्डस्ट्रीज एरिया एसोसिएशन, नियर यूपीसीडा पार्क, एस-10 लोनी एस्टेट में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए नये फीडर की आवश्यकता के लिए कहा गया था। जिसमें संबंधित अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था किन्तु प्रस्ताव प्रतिकूल ना होने पर खारिज हो गया। इसके उपरान्त शेष तीनों बिन्दु विद्युत विभाग से संबंधित रहे। जिसमें यंग रूरल इण्डस्ट्रीज एरिया एसोसिएशन, रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया, लोनी गाजियाबाद व साउथ साइड ऑफ जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया मैन्यू एसो0 रजि0, ई-54, एसएसजीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद के बिन्दु रहे। जिसमें सम्बंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य प्रगति पर है और जल्द विद्युत व्यवस्था में बेहतर सुधार आ जायेगा। जिस पर उद्यमियों द्वारा सहमति प्रदान की गई। इसके बाद ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत ऑनलाइन संचालित निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा उपरान्त लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में प्रेषित 8 बिंदुओं को जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता से सुनते हुए क्रमवार सभी पर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने पुलिया के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर उन्होने कहा कि उक्त के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए सड़क को साफ व पार्किंग फ्री रखा जाए। इसके लिए संबंधित ट्रांसपोटरों से वार्ता की जाएं। विद्युत विभाग द्वारा भेजा गया प्रस्ताव जो खारिज हो गया है, उद्यमियों की सहूलियत के लिए जल्द अन्य विकल्प खोजे जाएं। इसके साथ ही विद्युत विभाग रविवार के दिन शट डाउन लेकर पूरे दिन अधिक से अधिक कार्मिक लगाकर उद्यमियों की शिकायत का पूर्ण गुणवत्ता से समाधान करें। निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा उपरान्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने रोष प्रकट करते हुए सम्बंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को पत्र भिजवाया, जिसमें कहा गया कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त विभागीय कार्यवाही की जाए इसके साथ ही कुछ अधिकारियों की परनिंदा करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि पत्र संबंधित सचिव को भेजे गये।
जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक बुधराम, रघुनंदन यादव महाप्रबंधक यूपीसीडा, मुख्य अभियंता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, मानवेंद्र सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद के प्रतिनिधि, अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल गाजियाबाद, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल लोनी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, भूगर्भ जल विभाग की प्रतिनिधि सृष्टि जायसवाल एवम औद्योगिक संगठन की ओर से प्रदीप कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव आईआईए, गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के प्रतिनिधि अरुण शर्मा, अनिल कुमार, साउथ साइड जीटी रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम चौहान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
















