डॉ जितेन्द्र शर्मा ने आईटीएस के बीपीटी एवं एमपीटी ओरिएंटेशन में दिया प्रेरणादायक व्याख्यान

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज, मुरादनगर में हाल ही में बीपीटी बेंच 2024-28 एवं एमपीटी बेंच 2024-26 के स्वागत के लिए एक जीवंत और सूचनात्मक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान के मूल्यों, शैक्षिणक ढांचे और उनकी आने वाली शैक्षिणक यात्रा से परिचित कराना है। बीपीटी एवं एमपीटी ओरिएंटेशन कार्यक्रम के इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक विकलांग संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक डॉ जितेन्द्र शर्मा द्वारा एक अतिथि व्याख्यान दिया गया।

डॉ जितेन्द्र शर्मा ने डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथैरेपी एंड रिहैब, जालंधर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। 22 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, डॉ जितेन्द्र फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध हस्ती हैं। उन्होंने अपने महत्वपूर्ण अनुभव और ज्ञान को छात्रों के साथ साझा किया और उन्हें उनकी शैक्षिणक यात्रा के दौरान कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में इस प्रयास को जारी रखने की सलाह दी। छात्रों ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुना और अत्याधिक ज्ञान अर्जित किया।

सभी छात्र फिजियोथेरेपी के क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलकर बहुत खुश हुए। आईटीएस इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ एम थंगराज ने डॉ जितेन्द्र शर्मा को उनके मूल्यवान अनुभव को छात्रों के साथ साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया। सभी छात्रों ने आईटीएस- दी एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित व्यक्तियों से जुडने का अनोखा अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।