सराहनीय सेवा के लिए डीएम ने सिविल डिफेंस 6 वार्डन को किया सम्मानित

गाजियाबाद। नागरिक सुरक्षा संगठन गाजियाबाद के 6 कर्मठ वार्डन को बुधवार को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने एडीएम सिटी गंभीर सिंह एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल की मौजूदगी में राजेन्द्र कुमार शर्मा,डिविजनल वार्डन अनिल कुमार जैन को सिल्वर मेडल,डॉ.सुजीत कुमार प्रसाद,अनंत कुमार सिंह ठाकुर डिप्टी डिवीजनल वार्डन,गोपाल बंसल स्टाफ अधिकारी, रमन सक्सेना को ब्रांज मेडल-2023 में सेवा करते हुए अत्यंत सार्थक कर्तव्य निष्ठा एवं कार्यकुशलता का परिचय देते हुए विभाग की ऊंची परंपराओं का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने दफ्तर में महानिदेशक,अग्निशमन-नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत प्रशंसा पत्र एवं डिस्क मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम सिटी गंभीर सिंह,सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल,सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा गुलाम नबी, हर्ष वर्मा प्रभारी डिविजनल वार्डन(आरक्षित)भी उपस्थित रहे।