पार्षद निधि से जयपुरिया एनक्लेव गेट नंबर-2 में नाली एवं फुटपाथ कार्य का हुआ शुभारंभ

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित जयपुरिया एनक्लेव गेट नंबर-2 में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नाली एवं फुटपाथ कार्य का शुभारंभ किया गया। बुधवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल के पार्षद निधि से शुरू किए गए नाली एवं फुटपाथ कार्य का शुभारंभ समाज सेवी एवं भाजपा नेत्री रेनू मल्होत्रा द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। दरअसल जयपुरिया एन्क्लेव गेट नंबर-2 में नाली एवं फुटपाथ की दशा बेहद खराब थी। जिस कारण बरसात के मौसम में नाली का पानी सड़कों पर आ जाता था। क्षेत्र के लोगों ने हाल ही में नाली एवं फुटपाथ के कार्य के लिए क्षेत्रीय पार्षद को पत्र सौंपा। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल ने पार्षद निधि से उक्त कार्य का शुभारंभ कराया। वार्ड-72 क्षेत्र में किसी भी कार्य का शुभारंभ होता है तो उसका शुभारंभ पार्षद नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों द्वारा ही कराते है।

पार्षद की यह नेक सोच क्षेत्र के लोगों के दिल पर राज कर रही है। ज्यादातर यहीं देखा जाता है कि फोटो खिंचवाने के लिए पार्षद हो या फिर विधायक निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए खुद आगे दिखाई देते है। मगर वार्ड-72 में पार्षद इन कार्यों को क्षेत्र के लोगों द्वारा ही शुभारंभ कराती है। क्योंकि क्षेत्र की जनता ने ही उन्हें जिताया है। अगुवाई भले ही क्षेत्र के पार्षद करते हो, मगर उसका जनाधार जनता ही होती है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों द्वारा पार्षद एवं पूर्व पार्षद का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जयपुरिया सोसाइटी के अध्यक्ष केएल  सचदेवा, महासचिव शोभा रानी बरनवाल, टीआर डबराल, एसआर सिंह, रामजी प्रसाद सिन्हा, नीलम मलिक, मंजू बारोनिया, नीरज वर्मा, केएल चावला, उमा मेहरा, जेआर मलिक, उर्मिला चावला, उषा गुप्ता, साइना गुप्ता, विजेंद्र वर्मा, गीता गुलाटी, पवन गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।