विद्युत निविदा संविदा सेवा समिति का विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश में हुआ विलय

भूपेंद्र सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष, आशीष कुमार बने प्रमुख महामंत्री

लखनऊ/गाजियाबाद। विद्युत निविदा संविदा सेवा समिति मेरठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तोमर व राष्ट्रीय महामंत्री अमित खारी ने 18 मई को संगठन के केन्द्रीय कार्यालय 107 हमबरा अपार्टमेंट नरही लखनऊ में अपने संगठन विद्युत निविदा संविदा सेवा समिति मेरठ का विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश में विलय करते हुए अपने सभी पदाधिकारियों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के संरक्षक इंजीनियर आरएस राय की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मजबूती, ईमानदारी एकजुटता के साथ हर संविदा मजदूर के हक की लड़ाई पूरी ईमानदारी और निष्ठा से लड़ने का शपथ लिया।

विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश व विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश संगठन के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से राय मशविरा के पश्चात सोमवार को संगठन के संरक्षक इंजीनियर आरएस राय द्वारा कमला तिवारी की जगह भूपेंद्र सिंह तोमर को विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और कमला तिवारी को संगठन का प्रदेश संयोजक बनाया गया। संगठन में अन्य प्रमुख केंद्रीय पदों पर बदलाव करते हुए आशीष कुमार मुख्य महामंत्री के स्थान पर प्रमुख महामंत्री के रूप में प्रौन्नत किया गया तथा पुनीत राय को कार्यवाहक अध्यक्ष से मुख्य महामंत्री, सुंदरलाल को कार्यवाहक अध्यक्ष, अमितखारी को प्रदेश उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को संगठन महामंत्री व भोला सिंह कुशवाहा को संगठन का प्रदेश प्रभारी बनाया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक द्वारा शुभकामनाएं दी।