यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पद पर तैनात एके सिंह अब महाप्रबंधक (जीएम) बन गए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पदोन्नति का आदेश जारी किया गया। एके सिंह के पदोन्नति पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। मूलरूप से बलिया के रहने वाले एके सिंह भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। एके सिंह का लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज एवं आगरा में तैनाती के दौरान भी शानदार कामकाज रहा है। एके सिंह का कहना है कि एक इंजीनियर के रूप में महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करना अच्छा लगता है।
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के तेज तर्रार इंजीनियर एके सिंह को पदोन्नति मिली है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पद पर तैनात एके सिंह अब महाप्रबंधक (जीएम) बन गए हैं। उनकी वरिष्ठता और काम को देखते हुए शासन ने उन्हें प्रोन्नत किया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पदोन्नति का आदेश जारी किया गया। एके सिंह के पदोन्नति पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
आशीष कुमार सिंह यमुना प्राधिकरण में उप महाप्रबंधक सिविल के पद पर तैनात हैं। उनके काम को देखते हुए उन्हें महाप्रबंधक का चार्ज मिला हुआ है। प्राधिकरण में उन्होंने कई प्रोजेक्ट में बड़ी भूमिका निभाई है। कामों को समय पर करना और उसकी गुणवत्ता पर निगाह रखना उनकी प्राथमिकता में रहता है। अब शासन ने उनको प्रोन्नत कर दिया है। औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर की ओर से प्रोन्नति का पत्र जारी किया गया है।
मूलरूप से बलिया के रहने वाले एके सिंह भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। नौकरी की शुरुआती दिनों में समयबद्धता और अनुशासन का जो पाठ सीखा उसे अपने जीवन का मूलमंत्र बनाया। काम को लेकर कड़क और व्यवहार में सरल एके सिंह को शासन के आदेशों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का समय से अनुपालन करने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। एके सिंह का लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज एवं आगरा में तैनाती के दौरान भी शानदार कामकाज रहा है। एके सिंह का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका निर्वहन करेंगे। एक इंजीनियर के रूप में महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करना अच्छा लगता है।


















