कांवड़ियों की सेवा में जुटे नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, रात में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण और दिन में कांवड़ियों पर करते हैं फूलों की वर्षा

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक कांवड़ियों की सेवा में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। कहीं बांस बल्ली से बैरिकेडिंग करनी हो या फिर बिजली की लाइट ठीक कराना हो, नगर आयुक्त स्वयं मौके पर खड़े होकर छोटे से छोटे कामों को पूरा करवाते हैं। रात में कावंड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण, शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए किये गये इंतजामों की निगरानी, सांई उपवन में लगाये गये कांवड़ शिविर की व्यवस्था को संभालने से लेकर शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा से श्रद्धालुओं का स्वागत करना विक्रमादित्य सिंह मलिक की दिनचर्या बन गया है। बुधवार रात बारिश के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक कांवड़ मार्ग सहित शहर के अन्य सड़कों पर छाता लेकर घूम रहे थे। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने भव्य कावड़ महोत्सव को व्यवस्थित करने में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की तैयारियों और प्लानिंग की सरहाना की है।

 

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक कांवड़ियों की सेवा में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। कावंड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को कोई परेशानी ना हो, इसको लेकर वह पूरी तरह से सजग रहते हैं। नगर निगम अधिकारियों की क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जाती है। इसके बावजूद नगर आयुक्त स्वयं फील्ड में उतर कर पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। कहीं बांस बल्ली से बैरिकेडिंग करनी हो या फिर बिजली की लाइट ठीक कराना हो, नगर आयुक्त स्वयं मौके पर खड़े होकर छोटे से छोटे कामों को पूरा करवाते हैं। रात में कावंड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण, शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए किये गये इंतजामों की निगरानी, सांई उपवन में लगाये गये कांवड़ शिविर की व्यवस्था को संभालने से लेकर शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा से श्रद्धालुओं का स्वागत करना विक्रमादित्य सिंह मलिक की दिनचर्या बन गया है।


बुधवार रात बारिश के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक कांवड़ मार्ग सहित शहर के अन्य सड़कों पर छाता लेकर घूम रहे थे। नगर आयुक्त ने सभी जगहों पर जलभराव की स्थिति को लेकर जानकारी ली। कांवड़ यात्रा मार्ग पर वह स्वयं देर रात तक मौजूद रहे। दूधेश्वरनाथ मंदिर और शहर के अन्य मार्गों का लगातार निरीक्षण करते रहे। नगर आयुक्त की इसी सजगता और मुस्तैदी का असर रहा कि भारी बारिश के बावजूद गाजियाबाद में जलभराव की कहीं कोई समस्या नहीं रही। देर रात तक निरीक्षण के बाद बृहस्पतिवार सुबह नगर आयुक्त फिर सड़कों पर मौजूद रहे। कहीं गंदगी की कोई स्मस्या ना रहे इसको लेकर नगर स्वास्थ अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। नया बस अड्डा स्थित शहीद स्थल पर मेयर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर कावंड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

बुधवार को बरसात के दौरान रात्रि निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने जल भराव वाले हॉट स्पॉट सहित कावड़ शिविर की व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान उन्होंने कावड़ यात्रियों से हालचाल पूछा। मेरठ रोड स्थित कावड़ कंट्रोल रूम से कैमरा के माध्यम से पूरे कावंड़ यात्रा मार्ग के व्यवस्था की जांच की। बृहस्पतिवार को शहीद स्थल पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान मेयर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल मौजूद रहे।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने भव्य कावड़ महोत्सव को व्यवस्थित करने में नगर निगम की भूमिका की सराहना की है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की तैयारियों और प्लानिंग की सरहाना करते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कावड़ मार्गों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था काफी अच्छी है। डीएम ने नगर निगम की टीम को उत्साहित किया।