-उद्योग बंधुओं की बैठक में उद्यमियों ने समस्याओं पर कम समाधान पर की अधिक चर्चा
-नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में निरीक्षण करने के दिए निर्देश
गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने निगम मुख्यालय में उद्योग बंधुओं के साथ बैठक की। बैठक में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी तथा गाजियाबाद नगर निगम, यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उद्योग बंधुओं की बैठक में सभी ने अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं को रखा। इस दौरान उद्यमियों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उनको लगातार बनाए रखने के लिए औद्योगिक बंधुओं ने नगर आयुक्त से आग्रह किया। निर्माण विभाग द्वारा साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया के थाना लिंक रोड के बराबर वाली सड़क, इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज वाली सड़क, दिल्ली प्रेस के सामने वाली सड़क साथ ही साईट-4 की डी ब्लॉक की सड़क के निर्माण कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी हैं जो कि लगभग 15 करोड स्वीकृत राशि से कराया जाएगा।

दुहाई इंडस्ट्रियल क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लगभग 26 लाख की लागत से निर्माण कार्य के लिए कार्य आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसी के साथ मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि अन्य औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण कार्यो को लगातार बनाए रखने के लिए सीएक्यूएप व यूपीसीडा को लगातार पत्र के माध्यम से रिमाइंडर भेजे जा रहा हैं। ताकि इंडस्ट्रियल क्षेत्रों के लिए 129 करोड़ की स्वीकृति होने के उपरांत कार्यवाही कराई जा सकें। इसी क्रम में लोहा मंडी क्षेत्र की 3 सड़कों के लिए लगभग 10 करोड़ के लिए स्वीकृति पत्र पर कार्रवाही चल रही है। निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उद्यमियों ने प्रशंसा की।

उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा लोहा मंडी में 4 पार्क व हर्षा कंपाउंड में एक पार्क, राजेंद्रनगर आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों के 10 पार्कों में कार्रवाई चल रही है। इस पर उद्यमियों ने आभार प्रकट किया। प्रकाश विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए भी औद्योगिक बंधुओं ने प्रशंसा की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो की भी सराहना की गई। साथ ही बचे हुए क्षेत्रों में कार्यों को लगातार बनाए रखने तथा कार्य की गति को बढ़ाने के लिए औद्योगिक प्रतिनिधि द्वारा अपना विषय रखा।
नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में औद्योगिक बंधुओं ने अपना अपना विषय रखा। साथ ही जिन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में कमी आ रही है, उसको बढ़ाने के लिए भी नगर आयुक्त को पत्र दिया। नगर आयुक्त ने तत्काल संबधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को लेकर समय-समय पर औद्योगिक क्षेत्रों में निरीक्षण करने के लिए भी निर्देश दिएद्ध नगर निगम सीमा अंतर्गत स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ाई जा रही सुविधाएं एवं कराए जा रहे कार्यों से संतुष्ट दिखे।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव,अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव,चीफ इंजीनियर एनके चौधरी,उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज सिंह,अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी,अधिशासी अभियंता देशराज सिंह,योगेंद्र यादव,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार एवं एसीपी कोतवाली अंशु जैन,उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, यूपीसीडा के मैनेजर श्याम सिंह आदि अधिकारियों एवं लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरूण शर्मा,महासचिव अनिल गुप्ता,संजीव सचदेवा,राजीव अरोड़ा, अजीत नंदा,सत्य भूषण आदि मौजूद रहें।
















