पकड़ा गया तेंदुआ, गाजियाबाद कोर्ट में चार घंटे तक मचाया आंतक

देखें वीडियो

गाजियाबाद। कचहरी में बुधवार को करीब चार बजे एक तेंदुए घुस आया। जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने कोर्ट में काटते हुए 5 लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए को पकडऩे के लिए मेरठ से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। कड़ी मशक्कत करने के बाद रात में करीब 9 बजे तेंदुए पकड़ा जा सका। तेंदुए के घुसने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने जूता पॉलिश करने वाले युवक के अलावा 5 लोगों को जख्मी कर दिया। तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया गया है। वहीं, तेंदुए की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर में जजों के अलावा वकील भी अपना कामकाज छोड़कर खुद को कक्ष में बंद कर बैठ गए। तेंदुए को पकडऩे के लिए कोर्ट में जाल भी बनाया गया है। वहीं, कविनगर थाने की पुलिस के अलावा वन विभाग की टीम ने रात करीब 7: 45 बजे पकड़ लिया गया।

बता दें कि कोर्ट की सीढिय़ों के नीचे बैठे तेंदुए को पकडऩे के लिए मेरठ से रेस्क्यू टीम भी यहां पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए तेंदुए को  रात करीब 7: 45 बजे पकड़ लिया गया। इस मामले को लेकर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मनीष सिंह ने बताया कि सीढिय़ों को ब्लॉक करने के बाद रात में टीम ने पकड़ लिया। कोर्ट में बुधवार शाम को तेंदुए के घुसने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से जंगल मे लगी आग की तरह शहर में फैल गई। कोर्ट के आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल स्थापित हो गया है। शाम छह बजे तक बड़ी संख्या में लोग कोर्ट में मौजूद रहे। लोग उस पल का इंतजार कर रहे है, जब तेंदुए पिंजरे में कैद होगा और उसको कोर्ट से दूर ले जाया जाएगा। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग, नगर निगम और पुलिस की टीम मशक्कत करती रही। कई घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में तेंदुए को कैद किया गया। बता दें कि कोर्ट के भूतल से लेकर द्वितीय तल तक जाल लगाया गया था। जो लोग कार्यालय आए, वह वहीं रुक गए।

वाणिज्य कर कार्यालय, कोर्ट और कलेक्ट्रेट के दरवाजों पर ताला लगा दिए गए थे। जो लोग कार्यालय में आए थे, वह वहीं पर रुक गए। लोगों को डर लग रहा थी कि बाहर निकले तो कहीं उन पर तेंदुए हमला न कर दे। तेंदुए कोर्ट में किस तरफ  से आया, इसको लेकर लोग अलग-अलग तरह की चर्चा करते रहे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए को पिंजरा डालकर पकड़ लिया गया। तेंदुआ कहां से आया। इसकी जांच और उसके पैरों के निशान देखने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। तेंदुए के हमले से घायल हुए युवकों के सिर,छाती,कमर,हाथ में हमला करते हुए घायल किया गया।इन सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।