आबकारी अधिकारी ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, विक्रेताओं में मचा हड़कंप

-आबकारी विभाग के राजस्व में शराब विक्रेताओं की अहम भूमिका: संजय कुमार प्रथम
-शराब की दुकानों के साथ होटल, बार व रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

उदय भूमि
गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बीच शराब की दुकानों पर भी आबकारी विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल किसी लाइसेंसी दुकान पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। स्टाक व बिक्री रजिस्टरों का मिलान कराया गया है। दुकानों में रखी शराब की शीशियों की जांच की गई है। हालांकि चेकिग में कहीं भी मिलावट नहीं पाई गई है। हिदायत दी कि किसी भी ग्राहक को निर्धारित मात्रा से अधिक शराब की बिक्री न करें। इसका उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त कराने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि जिले में शराब तस्करों पर कार्रवाई करने के साथ शराब विक्रेताओं की हरेक हरकत आबकारी विभाग अपनी नजर बनाए है। जिसकी कमान खुद जिला आबकारी संजय कुमार प्रथम संभाले हुए है। दुकानों से नियमानुसार बिक्री होती रहे और ग्राहकों से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो इसके लिए आबकारी अधिकारी खुद जिले की दुकानों की दुकानों का औचक निरीक्षण के लिए निकल पड़ते है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि आबकारी अधिकारी खुद दुकानों का निरीक्षण कर रहे है।

दुकान के आगे से अगर आबकारी अधिकारी की गाड़ी निकल जाए तो विक्रेताओं में वैसे ही हड़कंप मच जाता है। मगर अब गाड़ी नहीं खुद दुकानों का निरीक्षण का दौर जारी है। किस दिन किसी दुकान पर का निरीक्षण करना यह कोई नहीं जानता। कार्यालय में सरकारी कामकाज निपटाने के उपरांत आबकारी अधिकारी किस दुकान का औचक निरीक्षण करेंगे, यह सिर्फ वहीं जानते है। आबकारी अधिकारी के निरीक्षण में अभी तक किसी भी दुकानों में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। मगर आबकारी अधिकारी के निरीक्षण के समय शराब विक्रेताओं में उनका डर बरकरार रहता है। उन्हें भी लगता है कहीं दुकान में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, नहीं तो आबकारी अधिकारी की फटकार मिलनी तय है। वहीं आबकारी विभाग की टीमों ने भी अलग अलग स्थानों में जिले में स्थित शराब की दुकानों में निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया और निरीक्षकों के द्वारा बार कोड से शराब की बोतल की गुणवत्ता चेक की गई।

विक्रेताओं को पास मशीन का संचालन सुचारु रुप से चालू रखने और साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने पास मशीन से ही शराब बिकी पर जोर देते हुए इसके संचालन में कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी। आबकारी अधिकारी की सख्ती को देखकर अनुज्ञापी भी सख्ते में आ गए है। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार प्रथम ने बताया जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग एवं शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। मंगलवार को आबकारी निरीक्षक हिम्मत सिंह, मनोज शर्मा, डॉ. राकेश त्रिपाठी, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य, अखिलेश बिहारी वर्मा, अनुज वर्मा एवं अभय दीप सिंह की टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग एवं शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी गई। साथ ही लाइसेंसी शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा खुद भी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण करते है। जिससे विक्रेता नियमानुसार शराब की बिक्री करते रहे।

शराब की दुकानों का निरीक्षण करने का उद्देश्य शराब विक्रेता शराब पर अंकित मूल्यों से अधिक की वसूली न करें और दुकानों पर साफ सफाई रखें। दुकानों पर आने वाले ग्राहकों से सौम्य व्यवहार करें। साथ ही विक्रेताओं से भी उनकी समस्याओं को लेकर जानकारी ली। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा अगर कोई विभाग का अधिकारी एवं कर्मचारी व अन्य व्यक्ति आपको बेवजह परेशान करता है तो इसकी मुझसे शिकायत करें। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे हमेशा क्रियाशील रहने चाहिए। दुकानों के बाहर शराब पीने पर रोक लगाए। अगर कोई व्यक्ति दुकान पर आकर आपसे अवैध रुप से पैसे या किसी भी चीज की डिमांड करता है तो डरे नहीं, विभाग आपके साथ है। आबकारी अधिकारी के इतना कहने पर विक्रेता भी बेहद उत्साहित दिखाई दिए।

विक्रेताओं का कहना था कि अभी दुकान पर अधिकारी सिर्फ चेकिंग करने और फटकार लगाने के लिए आते थे। लेकिन पहला ऐसा अधिकारी देखा है जो दुकान पर आकर हमारी पीड़ा को सुनता है। जिला आबकारी अधिकारी ने सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए कि दुकानों पर निरीक्षण करने के साथ विक्रेताओं से अपना मेलजोल बढ़ाए। क्योंकि जो काम फटकार से नहीं होता है वह सौम्य व्यवहार से हो जाता है। विक्रेता आबकारी विभाग की रीढ़ है, जो राजस्व बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाते है। साथ ही विक्रेताओं से आबकारी विभाग ने अपने आसपास खुली दुकानों पर खुद भी नजर रखें। जिससे अवैध शराब की बिक्री पर मिलकर कार्रवाई की जा सकेंं। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा आबकारी निरीक्षकों द्वारा दुकानों के साथ होटल, बार, रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि बिना लाइसेंस के शराब का सेवन और बाहरी राज्यों की शराब मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और बिना लाइसेंस ठेली पटरी वाले शराब पिलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क पर खुले में शराब पीने और बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।