जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेस-वे के नजदीक सेक्टर-11 में बसेगा फिनटेक सिटी 250 एकड़ में डेवलप होगा फेज-1

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी को सेक्टर-13 के बजाय सेक्टर-11 में डेवलप किया जाएगा। 800 एकड़ में फैले फिनटेक सिटी का पहला फेज-250 एकड़ में डेवलप होगा। फिनटेक सिटी को इस तरह से डेवलप किया जाएगा जिससे कि यहां पर अधिक से अधिक ओपन स्पेस और हरियाली हो। डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी में 51% हिस्से पर ग्रीनरी होगी। गुजरात की गिफ्ट सिटी, हैदराबाद की हाईटेक सिटी, सिंगापुर और चेन्नई की फिनटेक सिटी, आबूधाबी की गोल्बल मार्केट गिफ्ट सिटी करे बेंच मार्क मानते हुए यहां की बेस्ट प्रैक्टिसेज को यमुना सिटी के फिनटेक सिटी में एडॉप्ट किया जाएगा। फिनटेक सिटी के फेज-1 में इंडस्ट्री से जुड़े 124 और कामर्शियल एक्टिविटीज से जुड़े 34 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। फर्स्ट फेज में 1 एकड़ से 20 एकड़ तक के प्लॉट के लिए स्कीम लाई जाएगी।

विजय मिश्रा (उदय भूमि)
ग्रेटर नोएडा। भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। जी 20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत का कहना है कि भारत अगले साल यानी 2025 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी। भारत इस अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यमुना सिटी को उत्तर प्रदेश के फाइनैंशियल कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अगले महीने से ट्रायल रन शुरू होगा। फिल्मसिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना के बाद अब यमुना प्राधिकरण फिनटेक सिटी पर तेजी से काम कर रहा है। फिनटेक सिटी में निवेश करने को लेकर जिस तरह से फाइनैंस सेक्टर से जुड़ी देश विदेश की बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों ने जिस तरह से उत्साह दिखाया है उससे यमुना प्राधिकरण भी उत्साहित है। यीडा ने फिनटेक सिटी की बेहतर कनेक्टिविटी और प्रोजेक्ट को जल्द डेवलप करने को लेकर कुछ बदलाव किया है। फिनटेक सिटी को अब सेक्टर-11 में बसाया जाएगा। सेक्टर-11 यमुना सिटी के प्राइम लोकेशन पर स्थित है। पहले फिनटेक सिटी को सेक्टर-13 में बसाने की योजना बनाई गई थी। सेक्टर-11 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेस-वे से सीधे कनेक्टेड है। सेक्टर-11 वाली मेन रोड इस सेक्टर को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी को सेक्टर-13 के बजाय सेक्टर-11 में डेवलप किया जाएगा। 800 एकड़ में फैले फिनटेक सिटी का पहला फेज-250 एकड़ में डेवलप होगा। फिनटेक सिटी को इस तरह से डेवलप किया जाएगा जिससे कि यहां पर अधिक से अधिक ओपन स्पेस और हरियाली हो। डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी में 51% हिस्से पर ग्रीनरी होगी। मतलब, इस जमीन पर कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। सिर्फ 49% जमीन पर वाणिज्यिक गतिविधियों का संचालन होगा। फिनटेक सिटी डेटा सेंटर पार्क के नजदीक होगा। डेटा सेंटर पार्क से फिनटेक सिटी की दूरी महज ढ़ाई किलोमीटर होगी।
सेक्टर-11 में विकसित होने वाले फिनटेक सिटी में बैंकिंग, लैंडिंग, स्टॉक एक्सचेंज, इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर, इंश्योरेंस ब्रोकिंग, इंश्योरेंस डेवलपमेंट, स्टॉक एक्सचेंज, शेयर ब्रोकिंग, इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर, स्टेक होल्डिंग और कंज्यूमर ट्रेडिंग से जुड़ी कम्पनियों को भूखंड आवंटित किये जाएंगे। पिछले दिनों ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने फाइनैंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के साथ बैठक की थी और इन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। 72 फीसद से अधिक कंपनियों ने फिनटेक सिटी में निवेश करते हुए अपना कार्यालय खोलने की इच्छा जताई है। फिनटेक सिटी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। गुजरात की गिफ्ट सिटी, हैदराबाद की हाईटेक सिटी, सिंगापुर और चेन्नई की फिनटेक सिटी, आबूधाबी की गोल्बल मार्केट गिफ्ट सिटी करे बेंच मार्क मानते हुए यहां की बेस्ट प्रैक्टिसेज को यमुना सिटी के फिनटेक सिटी में एडॉप्ट किया जाएगा। फिनटेक सिटी के फेज-1 में इंडस्ट्री से जुड़े 124 और कामर्शियल एक्टिविटीज से जुड़े 34 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। फर्स्ट फेज में 1 एकड़ से 20 एकड़ तक के प्लॉट के लिए स्कीम लाई जाएगी। फिनटेक सिटी से 20,000 करोड़ का निवेश होगा और एक लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। फिनटेक सिटी का पहला चरण वर्ष 2027, दूसरा चरण वर्ष 2030 और अंतिम तीसरा चरण वर्ष 2034 तक पूरा होगा।